मुंबई में हाईवे पर गिरे ओले, चक्रवात ओखी ने दी दस्तक - Khabar NonStop
मुंबई। केरल, तमिलनाडु और लक्षद्वीप में भारी तबाही मचाने के बाद चक्रवाती तूफान ओखी ने अब गुजरात और महाराष्ट्र का रुख कर लिया है। मौसम विभाग ने दोनों राज्यों को अलर्ट जारी किया है। इसके चलते मुंबई में हाईवे पर ओले गिरने की खबर सामने आई है वहीं रात से ही बारिश लगातार जारी है।
आसमान भी रोया शशि कपूर की अंतिम विदाई में
स्कूलों को बंद करने का आदेश
ओखी के चलते मुंबई और आसपास के इलाकों में छुट्टी घोषित करते हुए स्कूलों को बंद करने के आदेश दिए गए हैं। ओखी को लेकर मौसम विभाग ने भी अलर्ट जारी करते हुए बारिश की आशंका जताई थी। बीएमसी की आपदा प्रबंधन यूनिट ने चक्रवात ओखी के असर को देखते हुए समुंदर में हाई टाइड की संभावना जाहिर की है।
राहुल गांधी के नामांकन में नहीं दिखे वीरभद्र व कौल सिंह
आपदा प्रबंधन विभाग के मुताबिक
ओखी की वजह से देर रात 5 मीटर तक ऊंची लहरें उठ सकती है। ओखी के असर से महाराष्ट्र ही नहीं गुजरात भी नहीं बच पाएगा। गुजरात में भी इसके चलते अलर्ट जारी किया गया है।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2iSZjMi
Comments
Post a Comment