sss

; //]]>

सात वर्षीय किशोरी को बनाया अपनी हवस का शिकार - Khabar NonStop

rape

 

पीलीभीत। उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जनपद में महिला अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा। एक तरफ बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की बात की जा रही है। वहीं, दूसरी तरफ बेटियां अपने आप को कहीं भी सुरक्षित महसूस नहीं कर पा रही है। आलम यह कि आज के समय छोटी-छोटी बच्चियां भी सुरक्षित नहीं है। आप खुद आज की इस घटना से अंदाजा लगा सकते है कि बच्चियां कितनी सुरक्षित है। दरअसल, पीलीभीत जिले की पूरनपुर तहसील में एक सात वर्षीय बालिका के साथ पड़ोस में रह रहे चौदह वर्षीय किशोर ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है।

शादी का झांसा देकर सिपाही ने किया युवती से दुष्कर्म

क्या है पूरा मामला

मामला पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र का है जहाँ बालिका दरवाजे पर खेल रही थी तभी पड़ोस के ही चौदह वर्षीय किशोर ने बालिका को अपने घर में बुला लिया और किशोर ने बालिका को अपनी हवस का शिकार बना लिया। बालिका की हालत बिगड़ते देख आरोपी अपने घर से फरार हो गया। बच्ची के चीखने चिल्लाने पर परिवार के लोग पड़ोस में मे पहुंच देखकर घबरा गए। और बालिका को लेकर कोतवाली पूरनपुर पहुंचे जहाँ पुलिस ने बालिका का मेडिकल परीक्षण कराकर आरोपी पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

आखिर क्या है इन घटनाओं की वजह

इन घटनाओं की मुख्य वजह हम और हमारा समाज है। जब तक हम और हमारा समाज अपनी सोच और नजरिये को नहीं बदलेंगा घटनाएं होती रहेंगी। चाहे वो छोटी बच्चियां हो या स्कूल जाती बालिकाएं हो या कॉलेज जाती युवतियां हो। यहाँ संस्कार भी बहुत मायने रखता है कि हम अपने बच्चों को किस तरह के संस्कार दे रहे है। आज की यह घटना साफ़ तौर पर बयां करती है कि एक सात वर्षीय बालिका के साथ एक चौदह वर्षीय किशोर ने जो इस घटना को अंजाम दिया है। यह घटना संस्कार और आस-पास की सोसायटी का ही नतीजा है।

युवतियों से दुष्कर्म का प्रयास, मुकदमा दर्ज



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2pmU0Hw

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop