कश्मीर के गंदरबल में भूस्खलन, जान-माल की कोई क्षति नहीं - Khabar NonStop
प्रतीकात्मक तस्वीर
गंदरबल। जम्मू कश्मीर के गंदरबल जिले के कुंदाबल गाँव में आज बड़े पैमाने पर भूस्खलन की घटना हुई। घटना सुबह-सुबह हुई, जब गाँव में ज्यादातर लोग सो रहे थे। हालांकि, इस घटना में जान-माल की क्षति नहीं हुई है।
रहस्यमय तरीके से कपड़ा कारखाने में लगी आग
मौके पर पहुंची पुलिस
एसएचओ सफापोरा मुदासिर अहमद ने अपनी टीम के साथ समय पर पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना किया। हमारे संवाददाता से बात करते हुए उन्होंने कहा कि भूस्खलन बहुत बड़ा था, हालांकि अल्लाह की कृपा से कोई नुकसान नहीं हुआ लेकिन कुछ बिजली के खंभे क्षतिग्रस्त हुए। मामूली क्षति की मरम्मत की जायेगी, संबंधित अधिकारियों को सूचित किया गया है।
युवक ने छात्र की फोटो फेसबुक पर अपलोड कर बताया आतंकी, पुलिस ने किया गिरफ्तार
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2poaizW
Comments
Post a Comment