आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने निकाला मार्च, आमरण अनशन की चेतावनी - Khabar NonStop
सुलतानपुर। राज्य कर्मचारी का दर्जा दिए जाने एवं अट्ठारह हजार रुपये मानदेय दिए जाने की मांग को लेकर आंदोलित आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का धैर्य डोल गया। बड़ी संख्या में सड़क पर उतरीं महिलाओं ने केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। साथ ही आगामी सोलह दिसंबर से अनिश्चितकालीन धरना, आमरण अनशन करने की चेतावनी दी।
अफवाहों के बीच हलकान रहा दिन, बीजेपी ने मारी बाजी
44वें दिन भी कलम रही बंद
राज्यकर्मचारी का दर्जा दिए जाने एवं अट्ठारह हजार रुपये मानदेय हासिल करने समेत विभिन्न मांगों को लेकर महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के बैनर तले तिकोनिया पार्क में 44वें दिन भी काम बंद व कलम बंद हड़ताल जारी रखा। उनकी मांगों पर ध्यान न दिए जाने से नाराज सोमवार को एक बार फिर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा।
दहेज़ उत्पीड़न: माँ बेटे को तीन साल की जेल
चम्मच-थाली बजाते हुए उतरी सड़क पर
सैकड़ों की संख्या में जिला मुख्यालय पहुंची कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन में हिस्सा लिया। जिलाध्यक्ष नीलम व कनकलता त्रिपाठी की अगुवाई में सभा हुई। दोपहर बाद एकजुट होकर चम्मच से थाली बजाते हुए महिलाएं सड़क पर उतर पड़ीं। केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ नाराजगी जताई। सूचना पर पहुंचे नगर कोतवाल सुरेश मिश्रा ने भी प्रदर्शनकारियों को समझाया-बुझाया। इसके बाद कलेक्ट्रेट पहुंची महिलाओं ने प्रशासन को दस सूत्रीय ज्ञापन सौंपकर चेतावनी दी कि यदि शीघ्र मांगे नहीं मानी गईं तो 11 दिसंबर से तिकोनिया पार्क में आमरण अनशन किया जाएगा। 16 दिसंबर को विधायक आवास का घेराव होगा।
70 लाख के घोटाले का खुलासा, अधिकारी निलंबित
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2APkYvR
Comments
Post a Comment