sss

; //]]>

अस्पताल में रिश्वत लेते हुए कैद हुई तस्वीरें - Khabar NonStop

bribeपीलीभीत। यूपी को भ्रष्टाचार मुक्त शासन देने का दावा करने वाली योगी सरकार में रिश्वतखोरी बदस्तूर जारी है। स्वास्थ्य विभाग मे भगवान कहे जाने बाले भ्रष्ट डाक्टर भी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। इसकी बानगी पीलीभीत जिले के पीएचसी दौलतपुर पट्टी मे देखने को मिली है। यहां अस्पताल मे फार्मासिस्ट सहित महिला डाक्टर लोगों से पहले दवाई के बदले पैसे ऐंठती है और बाद मे दवाई मिलती है।

कैद हुई तस्वीर

अस्पताल मे काले कारनामों की तस्वीरे खबर नॉनस्टॉप के कैमरे मे कैद हो गयी है। आप पहले वीडियो मे साफ देख सकते है कि कैसे महिला डाक्टर एक मरीज से पर्चे के साथ ही पैसे भी लेती इसके बराबर मे ही फार्मासिस्ट भी खडा है। इसके बाद दूसरे मरीज से भी पहले पर्चा बाद मे पैसे लिये जाते है। जिसको खबर नॉनस्टॉप ने अपने कैमरे मे कैद कर लिया। सबसे बडी बात यह है कि यहाँ दवाई के बदले रिश्वत लेना कोई नई बात नही है। यहाँ अच्छी दबाई के नाम पर गरीब जनता से पैसे लिये जाते है।

एक और बाबा का पर्दाफाश, साध्वियों को बंदी बनाकर करता है रेप…

bribe

रिश्वत लेते हुए हुई कैद

रिश्वत लेते खबर नॉनस्टॉप के कैमरे मे महिला डाक्टर सहित फार्मासिस्ट भी कैद हो गया। जिसमें सबसे बड़ी हैरानी की बात यह कि यहाँ  पीएचसी के सभी कर्मियों की मिलीभगत से गोरखधंधा पनप रहा है। शायद यही बजय है कि सरकारी अस्पताल मे भी ठेकेदारो की शह पर रिश्वतखोरी का खेल धडल्ले से चल रहा है। वही हमने पैसे देने बाले से भी बात की तो उसने बताया कि मेरे पेट मे दर्द हो रहा है मुझे अच्छी दबाई और सीरप दे दो। बता दे कि पहले तो महिला डाक्टर सहित फार्मासिस्ट ने मना कर दिया और बाद मे पैसे लेकर के दबाई सहित सीरप भी दे दिया। हालाँकि यहाँ पैसे लेना कोई नई बात नही है वल्कि सभी मरीजो से अच्छी दबाई के नाम पर जमकर रिश्बत ली जाती है।

बुलंदशहर की सिकन्द्राबाद पुलिस ने नाबालिग को लगाई हथकड़ी

फार्मासिस्ट ने भी स्वीकारा

वहीं जब महिला डाक्टर से रिश्वत के बारे मे खबर नॉनस्टॉप ने जानकारी ली कि आखिरकार क्यो सरकारी अस्पताल मे जनता से दबाई के नाम पर पैसे लिये जा रहे है। तो महिला डाक्टर सहित फार्मासिस्ट ने भी स्वीकार कर लिया। जब मामले की जानकारी के लिये सीएमओ के पास खबर नॉनस्टॉप की टीम पहुँची तो सीएमओ के आफिस मे पता चला की साहब छुट्टी पर गये हुए है। सीएमओ का चार्ज डाक्टर राकेश कुमार भट्ट के पास है तो डाक्टर साहब से पूछा तो साहब ने इस मामले में कुछ भी कहने से इंकार कर दिया।



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2B61r7i

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop