sss

; //]]>

वित्त मंत्रालय ने दी चेतावनी: बिटकॉइन में निवेश करना पन्ज़ी स्कीम जैसा - Khabar NonStop

Bitcoin

नई दिल्ली। बिटकॉइन की बढती वैल्यू को देख देश भर के तमाम लोग इसमें निवेश करना शुरू कर दिए हैं। इसको लेकर सरकार ने लोगों को चेतावनी दी है। सरकार ने इसके निवेश को असुरक्षित और जोखिम भरा बताया है। सरकार ने कहा है कि वर्चुअल करेंसी की कोई स्थाई वैल्यू नहीं है और इसमें निवेश करने से “धन का स्थायी नुकसान” हो सकता है।

देश के जाने माने अर्थशास्त्रियों ने अरुण जेटली को लिखा पत्र, पढ़े यहाँ

बिटकॉइन में निवेश करना पन्ज़ी स्कीम जैसा

एक प्रेस रिलीज में, वित्त मंत्रालय ने कहा कि वर्चुअल करेंसी कानूनी निविदा नहीं हैं और भारत में “किसी भी विनियामक द्वारा अनुमति या संरक्षण” नहीं हैं। मंत्रालय ने कहा कि इसमें निवेश उच्च जोखिम भरा है। मंत्रालय ने कहा है कि बिटकॉइन में निवेश करना पन्ज़ी स्कीम जैसा है। सरकार ने “ऐसी पन्ज़ी योजनाओं” में फंसने से मना कर रही है। मंत्रालय ने उपयोगकर्ताओं को “सचेत और बेहद सतर्क” होने का आग्रह किया है। केंद्र ने कहा कि आतंकवादी वित्तपोषण, तस्करी और नशीले पदार्थों की तस्करी जैसे गैरकानूनी गतिविधियों के लिए इन मुद्राओं का भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

जीएसटी में बड़ा संशोधन, 200 प्रोडक्ट्स हुए सस्ते, पढ़ें लिस्ट

सरकार ने किसी भी एजेंसी को नही दिया है लाइसेंस

बिटकॉइन और अन्य वर्चुअल करेंसी की कीमत पूरी तरह से केवल अटकलों पर निर्भर करती है। इनकी कीमतों में उछाल और उतार-चढ़ाव अटकलों पर होता है। सरकार ने कहा कि उसने ऐसे आभासी मुद्राओं के लिए बिचौलियों के रूप में काम करने वाली किसी भी एजेंसियों को लाइसेंस नहीं दिया है।

नोटबंदी में कालेधन को सफेद करने वाली पकड़ी हजारों कंपनियां

आरबीआई ने भी दी है चेतावनी

मंत्रालय के सलाहकार ने भारतीय रिजर्व बैंक से भी ऐसी ही सूचनाएं आयीं हैं। आरबीआई ने बार-बार उपयोगकर्ताओं को वर्चुअल करेंसी के खिलाफ चेतावनी दी है। सबसे लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन का मूल्य हाल के महीनों में काफी बढ़ा है, दिसंबर में यह 16,000 डॉलर से अधिक है।

तो क्या वर्ल्ड बैंक की रैंकिंग थी पहले से फिक्स!



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2EbqkjV

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop