sss

; //]]>

अगस्ता वेस्टलैंड घोटाला: दिल्ली की अदालत ने पूर्व एयर मार्शल जसपाल सिंह गुजराल को दी जमानत - Khabar NonStop

AgustaWestland

नई दिल्ली। पटियाला हाउस कोर्ट ने बुधवार को पूर्व एयर मार्शल जसपाल सिंह गुजराल को अगस्ता वेस्टलैंड हेलीकाप्टर घोटाले मामले में 2 लाख रुपये के मुचलके पर जमानत दे दी। अदालत ने केंद्रीय जांच ब्यूरो को सभी आरोपियों के आरोपपत्र की ई-प्रतियों को पेश करने को कहा। अदालत ने इस मामले की अगली सुनवाई 20 मई 2018 के बाद करने को कहा है।

HC का केंद्र से सवाल क्यों रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक ही दिखाए जाएं कॉन्डम ऐड

सीबीआई ने पूर्व वायुसेना प्रमुख एसपी त्यागी और आठ अन्य लोगों के खिलाफ 1 सितंबर को आरोप पत्र दाखिल किया था। त्यागी के चचेरे भाई संजीव त्यागी, वकील गौतम खेतान, कथित भारतीय मध्यस्थ माइकल जेम्स और यूरोपीय मध्यस्थों कार्लो गेरोसा और गुइडो हाशके को एजेंसी ने नामित किया था।

देश के जाने माने अर्थशास्त्रियों ने अरुण जेटली को लिखा पत्र, पढ़े यहाँ

अगस्ता वेस्टलैंड हेलीकॉप्टर सौदा इटली की फर्म से 12 हेलीकॉप्टर खरीदने के लिए 2010 में हस्ताक्षरित समझौते से संबंधित है। उस समय कांग्रेस नेतृत्व वाली संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन सरकार सत्ता में थी। इतालवी अधिकारियों ने 2013 में फर्म की मूल कंपनी फिनमेक्निकिका के मुखिया ग्यूसेप ऑर्सी को गिरफ्तार कर लिया था, इस सौदे को रोक दिया गया था।

प्रद्युम्न केस: कोर्ट का बड़ा फैसला, हत्‍यारोपी छात्र पर बालिग की तरह चलेगा केस

सीबीआई ने दावा किया है कि एसपी त्यागी ने वीवीआईपी हेलीकाप्टरों के लिए 6,000 मीटर से 4,500 मीटर की दूरी के लिए सर्विस की अधिकतम सीमा को कम करने की साजिश रची। सुरक्षा चिंताओं की वजह से वायुसेना ने पहले इसका विरोध किया था। सीबीआई ने कहा है कि यह सौदा 3,767 करोड़ रुपए था, जिसमें से 12% रिश्वत में कथित तौर पर भुगतान किया गया था। एसपी त्यागी को 9 दिसंबर 2016 को गिरफ्तार किया गया था और 26 दिसंबर को उन्हें जमानत मिल गई। सीबीआई के विशेष अदालत ने 4 जनवरी 2017 को संजीव त्यागी और खेतान को जमानत दी।

गोवा में नशीली दवाओं का कारोबार करने वालों पर कसेगी नकेल



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2DcJCVH

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop