दुनिया का सबसे बड़ा शीशे का पुल, इस पर चलना सभी के बस की बात नहीं - Khabar NonStop
ऊंचाई से डर अमूमन हर इंसान को लगता है। पहाड़ या अधिक ऊंचाई पर चढ़ते समय लोग सबसे ज्यादा डरे होते हैं। लेकिन कुछ लोगों का शौक होता है अधिक ऊंचाई पर जाकर रिकॉर्ड बनाना। शौकिया तौर पर भी तमाम लोग पहाड़ों पर चढ़ाई करते हैं। ऐसे लोगों के लिए चीन में एक पुल बनाया गया है। चीन ने एक ग्लास का पुल बनाया है, जिसे दुनिया का सबसे ऊंचा और लंबा पुल माना जा रहा है।
पाकिस्तान का यह युवा अपने सर को 180 डिग्री तक घुमा सकता है
218 मीटर की ऊंचाई पर बना है पुल
यह पुल 218 मीटर की ऊंचाई पर बनाया गया है। इतनी ऊंचाई पर चढ़ना और पुल पार करना आसन काम नही होगा। ऊंचाई से डरने वाले लोगों के लिए तो यह सबसे कठिन काम होगा। जिंदगी में रोमांच को पसंद करने वाले लोगों के लिए यह पुल एक अच्छी जगह बन सकता है।
कंपनी ने बेहतर प्रदर्शन ना करने पर महिला कर्मचारियों को दी अजीबोगरीब सजा, देखें विडियो
चीन में चर्चा का विषय बना पुल
यह पुल चीन में चर्चा का विषय बना हुआ है। ऊंचाई से डरने वाले लोगों के रोंगटे इस पुल को देखते ही खड़े हो जाते हैं। इस पुल को दुनिया का सबसे लंबा ग्लास का पुल माना जा रहा है। इसे 24 दिसंबर को आम लोगों के लिए चालू किया गया है। चीन के हेबेई प्रांत के शिजीयाजूआंग में यह पुल स्थित है।
पति-पत्नी बैग में जिंदा कॉकरोच भर पहुंचे एअरपोर्ट, ये था कारण
एक समय में 500 लोगों के चढ़ने की अनुमति
हांगीगुई सीनिक एरिया 218 मीटर की ऊंचाई पर बना यह पुल दो चट्टानों के बीच बना है। यह अनोखा पुल लगभग 66 मंजिला इमारत की ऊंचाई पर है। जानकारी के मुताबिक इसे 2,000 लोगों ने मिलकर डिजाईन किया है। इस पुल पर एक समय में मात्र 500 लोगों के चढ़ने की अनुमति है।
जानिए दुनिया के 10 अजब-गजब रेस्त्रां के बारे में
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2lvxKGv
Comments
Post a Comment