sss

; //]]>

राजस्थान: गौ तस्करों और पुलिस के बीच मुठभेड़ में एक की मौत - Khabar NonStop

cowsराजस्थान। राजस्थान के अलवर जिले में मुठभेड़ के दौरान एक युवक की जान चली गई। दरअसल अलवर जिले में एक पिकअप में गायों की तस्करी कर ले जा रहे एक युवक को पुलिस ने गुरुवार तड़के मुठभेड़ में मार गिराया। पुलिस अभी तक मृतक की पहचान नहीं कर पाई है।

CM त्रिवेंद्र सिंह रावत जन्मदिन पर लगेगा रक्तदान शिविर

पुलिस का कहना

पुलिस का कहना है कि मृतक के साथ पांच-छह लोग और थे, लेकिन वे फायरिंग के दौरान बचकर भागने में कामयाब रहे। पुलिस ने यह कार्रवाई अलवर शहर के बाहरी क्षेत्र जनता कॉलोनी में की है। अलवर जिले में ही कुछ दिन पहले ‘असमाजिक तत्वों’ ने जानवर चुराने के शक में एक युवक की हत्या कर दी थी।

पीएम मोदी: बाबा साहेब से ज्यादा तो उन्हें भोले बाबा की याद आने लगी है2017

एसपी राहुल प्रकाश का कहना

अलवर के एसपी राहुल प्रकाश ने बताया कि रात करीब 1.30 बजे पुलिस को सूचना मिली थी कि तस्करों का समूह झंकार होटल और इंदिरा गांधी स्टेडियम के पास अवारा जानवरों को घेर रहा है। इसके बाद पुलिस सचेत हो गई और उन्होंने नाकाबंदी कर दी। लेकिन तस्करों ने जनता कॉलोनी में नाके पर पहुंचकर एक चेक प्वाइंट को उड़ा दिया और पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान जवाबी फायरिंग में पुलिस की गोली एक तस्कर को लग गई।

 



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2BSOG0Y

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop