अब आटे की रोटी नहीं बल्कि बनाएं आटा जीरा बिस्किट्स - Khabar NonStop
गेहूं का आटा – 1/2 कप (75 ग्राम), मक्खन – 1/2 कप (100 ग्राम) , मैदा – 1/2 कप (75 ग्राम) , दूध – 1/4 कप , घी – 1 टेबल स्पून , जीरा – 1 छोटी चम्मच , पाउडर चीनी – 1 छोटी चम्मच , नमक – 1/3 छोटी चम्मच या स्वादानुसार , बेकिंग सोडा – 1 छोटी चम्मच।
ऐसे करें तैयार
-सबसे पहले आप बिस्किट बनाने के लिए जमा हुआ मक्खन ले लीजिए और इसे छोटे छोटे टुकड़ों में काट कर तैयार कर लीजिए।
-मैदा और आटे को एक प्याले में निकाल लीजिये और इसमें बारीक कटा हुआ मक्खन भी डाल लीजिए।
-मक्खन को आटे और मैदा मे अच्छे से मिक्स होने तक इसे हाथों से अच्छे से मिलाते रहिये।
-अब इस मिश्रण में जीरा, पाउडर चीनी, नमक और बेकिंग सोडा डालकर अच्छे से मिक्स कर लीजिये।
-इस मिश्रण में ठंडा दूध डालकर अच्छे से मिला लीजिये।
-मैदे को आटे की तरह मसल- मसल के चिकना नही करना है, बस मिश्रण को मिक्स करते हुये इकट्ठा बाँध लेना है।
-आटा गूंथने में 3 टेबल स्पून दूध लगा है।ओवन को 180 डिग्री सेन्टीग्रेड पर प्रिहीट कर लीजिए।
-बेकिंग ट्रे को घी लगाकर चिकना कर लीजिए।इसके बाद, किसी भी बोर्ड को लेकर या रसोई के प्लेटफार्म पर ही थोड़ा सा सूखा मैदा या आटा डालिये।
-तैयार आटे को रखिये और हाथ से थपथपा कर डोह को 1/4 से।मी। की मोटाई में गोलाकार बेल लीजिए।
-इसे किसी भी कटिंग वाले सांचे, कटोरी या गिलास से काट लीजिये। सांचे को गोलाकार डोह पर रखिये और हल्के से दबाइये।
-बिस्किट निकालकर प्लेट पर बेकिंग ट्रे पर रख लीजिये। इसी प्रकार बचे हुये बिस्किट्स भी सांचे से तैयार करके बेकिंग ट्रे पर थोड़ी थोड़ी दूरी पर लगा दीजिये।
-ट्रे को पहले से गरम किये ओवन की मध्यम रैक पर रखिये और 15 मिनिट के लिये 180 डिग्री सेन्टीग्रेड पर बेक होने के लिए रख दीजिए।
-बिस्किट को चैक कीजिए। अगर बिस्किट नहीं बने हैं तो थोड़ा समय और बढा़ते हुए इन्हें हल्का गोल्डन ब्राउन होने तक बेक कर लीजिए।
-लगभग 25 मिनिट में बिस्किट बेक होकर तैयार हैं।हमने ये बिस्किट माइक्रोवेव के कन्वेक्शन मोड पर बनाए हैं।
-ओवन में इन्हें बनाने के लिए ओवन को 150 या 160 डिग्री सेन्टीग्रेड पर बेक करेंगे।
-आटे जीरा बिस्किट को ऐसे ही खुले 1-2 घंटे के लिए छोड़ दीजिए।
-पूरी तरह से ठंडा होने के बाद इन्हें एअर टाइट कन्टेनर में रख दीजिये।1 महीने तक रखकर कभी भी निकालिये और खाइये।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2lp5i8W
Comments
Post a Comment