सेंसर बोर्ड ने दी पद्मावती को हरी झंडी, हो सकती है जल्दी रिलीज - Khabar NonStop
दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह और शाहिद कपूर स्टारर फिल्म ‘पद्मावती’ 1 दिसंबर को रिलीज होने वाली थी। लेकिन बढ़ते विवाद के बाद संजय लीला भंसाली की इस फिल्म पर रोक लग गई और इसकी रिलीज टाल दी थी।
‘अब दिल की सुन’ मेरे जीवन से प्रेरित हैं – शंमा सिकंदर
सेंसर से मिली हरी झंडी
खबर के मुताबिक अब दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह और शाहिद कपूर स्टारर फिल्म को आज सेंसर की हरी झंडी मिलने की संभावना है। फिल्म की रिलीज को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं कि ये फिल्म 5 या 12 जनवरी को रिलीज हो सकती है।
मोहम्मद अली को चैलेंज देने वाले बॉक्सर की करेेगें शाहरुख मदद
पूरे देश में लंबे समय से चल रहा हंगामा
फिल्म को लेकर लंबे समय से हंगामा इस बात पर है कि संजय लीला भंसाली ने अपनी फिल्म में पद्मावती के व्यक्तित्व को तोड़ा मरोड़ा है। मेकर्स की ओर से 17 नवंबर को सेंसर बोर्ड को कॉपी सौंपी गई है। फिल्म के निर्माताओं की ओर से सेंसर बोर्ड को जो डॉक्युमेंट भेजे गए थे उसमें कई तरह की खामियां बताई गईं थी।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2yWLOgE
Comments
Post a Comment