पीएम मोदी का मणिशंकर अय्यर पर पलटवार - Khabar NonStop
पीएम मोदी ने गुरुवार को दिल्ली स्थित इंटरनैशनल बाबा साहेब आंबेडकर सेंटर का उद्घाटन किया। इस दौरान पीएम मोदी ने कांग्रेस और राहुल गाँधी पर निशाना साधने का कोई मौका नहीं छोड़ा। उनके इस बयान पर कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर ने बहुत ज्यादा तल्ख टिप्पणी की। इसके बाद पीएम मोदी ने अय्यर पर पलटवार किया है।
दरअसल, कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर को करारा जवाब देते हुए पीएम मोदी ने कहा कि, हां, मैं नीच आदमी हैं, नीच जाति से हैं, लेकिन उन्होंने हमेशा उच्च काम किया है। उन्होंने ये भी कहा कि, चुनाव के दिन गुजरात की जनता नीच आदमी कहने पर जवाब देगी। यह जवाब ठीक वैसा ही होगा, जैसा मौत का सौदागर कहने पर दिया गया था। उन्होंने इसे पूरे गुजरात की जनता का अपमान बताया।
बता दें कि, कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर ने कहा था कि, जो अम्बेडकर जी कि ख्वाहिश थी उसे साकार करने में एक आदमी का बहुत बड़ा योगदान था वो थे जवाहर लाल नेहरु। उस परिवार के बारे में इस मौके पर बोलना इस परिवार के बारे में ऐसी गंदी बातें करना। मुझे लगता है कि, ये आदमी बहुत नीच किस्म का आदमी है, इसमें कोई सभ्यता नहीं है, और ऐसे मौके पर इस तरह की गंदी राजनीति करने की क्या आवश्यकता है।
अय्यर ने मोदी पर की तल्ख टिप्पणी, कहा, ‘नीच किस्म का आदमी’
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2B1cVfy
Comments
Post a Comment