sss

; //]]>

‘दीपिका के साथ हूँ लेकिन शाबाना की मुहीम में नहीं’: कंगना - Khabar NonStop

kangna

फिल्म पद्मावती को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहे हैं और इस विवाद की लपटें दीपिका तक पहुँच गयीं हैं। उनकी नाक काटने की धमकी दी गयी थी। इस विवाद के बाद दीपिका के सपोर्ट में शबाना आजमी ने दीपिका बचाओ अभियान की शुरुवात की है। उनकी इस याचिका पर बॉलीवुड की बड़ी बड़ी हस्तियों ने इसपर साइन करके दीपिका का समर्थन किया है लेकिन कंगना ने इस मुहीम में शामिल होने से साफ़ मना कर दिया है।

सनी लियोनी की फिल्म ‘तेरा इंतजार’ थिएटर में कर रही जनता का इंतजार

हालांकि, बाद में कंगना ने इसपर सफाई दी कि, उन्हें दीपिका से कोई तकलीफ नहीं है बल्कि उन्हें शबाना आज़मी से परेशानी है। कंगना ने खुलकर बताया कि मैं जोधपुर में मणिकर्णिका फिल्म की शूटिंग कर रही थी तब मेरी दोस्त अनुष्का शर्मा का फोन मेरे पास आया और उन्होंने मुझे शबाना आज़मी की इस मुहिम के बारे में बताया। मैंने उन्हें बताया कि मैं दीपिका पादुकोण के सपोर्ट में हुं, लेकिन मैं शबाना आज़मी का साथ नहीं दे सकती। मेरी कुछ अपनी राय और अपने विचार हैं। मैं फेमिनिस्म के साथ हुं और दीपिका के भी, लेकिन शबाना आज़मी ने तब मेरा साथ नहीं दिया जब मुझे कुछ लोगों ने परेशान किया था। मैं दीपिका के साथ हुं लेकिन इस मुहिम में नहीं।

खैर जो भी हो कंगना ने अपनी इस बात से खुले तौर पर ये जरुर जता दिया कि वो दीपिका के समर्थन में हैं लेकिन कुछ निजी कारणों की वजह से शबाना की मुहीम में शामिल नहीं होना चाहती हैं।

‘जुरासिक वर्ल्ड 2’ का टीजर रिलीज



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2jgD1RL

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop