दक्षिण भारत में है सबसे बड़ा स्वर्ण मंदिर - Khabar NonStop
स्वर्ण मंदिर सुनते ही आपके दिमाग में पंजाब के स्वर्ण मंदिर की छाया बन जाती है। लेकिन क्या आप दक्षिण भारत के स्वर्ण मंदिर को जानते हैं, तमिलनाडु के वेल्लोर नगर के मलाईकोड़ी पहाड़ों पर महालक्ष्मी मंदिर स्थित है।
15 हजार किलो सोने से बना है
यह मंदिर 15 हजार किलो सोने से बना है। इसी कारण इसे दक्षिण भारत का स्वर्ण मंदिर भी कहा जाता है। यहां रोजाना लाखों भक्त दर्शन करने आते हैं। मंदिर में सुबह 4 से 8 बजे तक अभिषेक होता है और इसके बाद दर्शन के लिए इसे रात आठ बजे तक के लिए खोल दिया जाता है। इस मंदिर को और खूबसूरत बनाने के लिए इसके बाहरी क्षेत्र को सितारे का आकार दिया गया है। 100 एकड़ से ज़्यादा क्षेत्र में फैला यह मंदिर चारों तरफ से हरियाली से घिरा हुआ है। इस मंदिर को भक्तों के लिए 2007 में खोला गया था।
15 हजार किलो सोने की बनी है छतरी
अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में सिर्फ 750 किलो की सोने की छतरी लगी हुई है। इस मंदिर में 15 हजार किलो सोने का प्रयोग किया गया है। इस महालक्ष्मी मंदिर की हर कलाकृति को हाथों से बनाया गया है। रात के समय यहां भक्तों की संख्या अधिक होती है क्योंकि सोने से बना यह मंदिर रात को रोशनी में अद्भुत नजर आता है। स्वर्ण मंदिर श्रीपुरम के निर्माण में 300 करोड़ रुपए से ज्यादा राशि की लागत आई है।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2BcqREx
Comments
Post a Comment