sss

; //]]>

एक बार जरुर ट्राई करें शिमला मिर्च मकई मसाला - Khabar NonStop

Capsicum corn masalaसामग्री

स्वीट कॉर्न – 1 कप, शिमला मिर्च – 2 (150 ग्राम), टमाटर – 2 (150 ग्राम), हरी मिर्च – 2, काजू – 10 से 12, हरा धनिया – 2 से 3 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ), घी – 2 टेबल स्पून, जीरा – ½ छोटी चम्मच, हल्दी पाउडर – ¼ छोटी चम्मच, लाल मिर्च पाउडर – ¼ छोटी चम्मच, अदरक का पेस्ट – ½ छोटी चम्मच, धनिया पाउडर – 1 छोटी चम्मच, गरम मसाला – ¼ छोटी चम्मच, नमक – 1 छोटी चम्मच या स्वादानुसार।

ऐसे करें तैयार

-सबसे पहले आप टमाटर, हरी मिर्च और काजू को मिक्सर में पीसकर पेस्ट तैयार कर लीजिए।

-पैन गरम करके इसमें 2 छोटी चम्मच घी डाल दीजिए। घी गरम होने पर इसमें जीरा, हल्दी पाउडर डाल दीजिए।

-गैस धीमी करके पैन में धनिया पाउडर और अदरक का पेस्ट डाल दीजिए। इस मसाले में तैयार टमाटर-हरी मिर्च-काजू का पेस्ट और लाल मिर्च पाउडर डाल दीजिए।

-मसाले को धीमी आंच पर तब तक भूनिए जब तक कि मसाले के ऊपर घी ना तैरने लगे। इसे बीच-बीच में चलाते रहें

-स्वीट कॉर्न और शिमला मिर्च को पकाकर तैयार कर लीजिए।  दूसरा पैन गरम कीजिए।

-पैन में 2 छोटी चम्मच घी डालकर इसे पिघलने दीजिए। घी में स्वीट कॉर्न और शिमला मिर्च डालकर मिक्स कीजिए।

-इसमें ½ छोटी चम्मच नमक डालकर चलाते हुए क्रंची होने तक पका लीजिए।

-मसाले से घी अलग होते और अच्छी खुशबू आते ही मसाला भुनकर तैयार है।

-मसाले में ¾ कप पानी डाल दीजिए ताकि सब्जी लटपट तैयार हो सके।

-ग्रेवी में ½ छोटी चम्मच नमक, गरम मसाला और थोड़ा सा हरा धनिया डालकर मिला दीजिए।

-फिर, शिमला मिर्च-स्वीट कॉर्न भी इसी में डालकर मिक्स कर दीजिए। सब्जी को ढककर 4 से 5 मिनट धीमी आंच पर पकने दीजिए।

-5 मिनट बाद, सब्जी पककर तैयार है। सब्जी को प्याले में निकाल लीजिए।

-इसके ऊपर 1 छोटी चम्मच घी और थोड़ा सा हरा धनिया डाल दीजिए, सब्जी का स्वाद और बढ़ जाएगा।

 

 



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2zmdETD

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop