बहराइच: लापरवाही, सर्जन ने बच्चे के सिर की जगह कर दिया पेट का ऑपरेशन - Khabar NonStop
बहराइच। जनपद बहराइच के मशहूर डाक्टर द्वारा की गयी घोर लापरवाही सामने आई है। एक निजी नर्सिंग होम मे एक डेढ़ वर्षीय बच्चे का सिर के फोड़े की जगह डाक्टर सर्वेश शुक्ला ने हर्निया का आपरेशन कर दिया और परिवार के विरोध के बाद बच्चे के सिर का भी आपरेशन कर दिया।
पुलिस ने किया अवैध शस्त्र कारखाने का खुलासा
फोड़े की जगह हर्निया का किया ऑपरेशन
डेढ़ वर्षीय अबोध बच्चे के इलाज मे शहर के एक नर्सिंग होम संचालक व सर्जन की घोर लापरवाही सामने आई है। इस बच्चे के सिर के एक फोड़े का ऑपरेशन करने की जगह सर्जन ने बच्चे का पेट चीर कर हर्निया का आपरेशन कर दिया उसके बाद जब बच्चे के माता पिता ने बच्चे के पेट मे पट्टी बँधी देखी तब नर्सिंग होम मे अफरा तफरी का माहौल हो गया। शोर होने पर सर्जन इस बच्चे को पुनः आपरेशन थियेटर मे ले गये और सिर के फोड़े का भी आपरेशन कर दिया।
गायब युवक की जंगल में मिली लाश
घटना बहराइच के कैसरगंज की
यह घटना कैसरगंज अंतर्गत कुंडासर निवासी धीरेन्द्र सिंह के डेढ़ वर्षीय पुत्र के साथ घटी। बताया जाता है कि बच्चे के सिर मे एक फोड़ा था जिसका इलाज जनपद के एक बाल रोग विशेषज्ञ से कराया जा रहा था। डाक्टर ने फोड़ा सूखने की दवा दी थी लेकिन जब फोड़ा नही ठीक हुवा तो इसे पुलिस लाइन स्थित एक प्राइवेट नर्सिंगहोम रेफर कर दिया।
मवेशी तस्करों ने की एसओ को जान से मारने की कोशिश
प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री समेत आलाधिकारियों से की शिकायत
नर्सिंगहोम में बच्चे की सभी जाँच कर बच्चे को आपरेशन थियेटर के अन्दर ले जाया गया। करीब एक घंटे के बाद बच्चे को ओटी से बाहर निकला गया तो बच्चे के परिजनों के होश उड़ गये। उन्होने देखा की बच्चे के सर का फोड़ा वैसे ही है और बच्चे के पेट का आपरेशन कर दिया है। बच्चे के पेट मे बँधी पट्टी देख बच्चे की माँ शोर मचाने लगी और परिवार के लोगों ने भागकर डाक्टर से पेट के आपरेशन किये जाने का कारण पूछा तो डाक्टर ने कहाँ गलती से फ़ोडे की जगह हर्निया का आपरेशन हो गया है और उसके बाद बच्चे को पुन :आपरेशन ओटी मे ले जाकर फ़ोडे का भी आपरेशन कर दिया। अपने बच्चे के साथ इस तरह की घोर लापरवाही के लिए डॉ सर्वेश शुक्ला के विरुद्ध दण्डात्मक व विधिक कार्यवाही की मांग के साथ प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश, स्वास्थ्य मंत्री सहित जिले के आलाधिकारियों को शिकायती पत्र प्रेषित किया है।
जानलेवा हमले मे वांछित शातिर अपराधी गिरफ्तार
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2DxpLRf
Comments
Post a Comment