sss

; //]]>

प्रतिरोधी परिवारों के बच्चों के टीकाकरण में सहयोग करें ग्राम प्रधान व कोटेदार: डीएम - Khabar NonStop

rainbow mission

बहराइच। टीकाकरण बच्चों का जन्म सिद्ध अधिकार है। इसलिए बच्चों के हक की हिफाज़त करना प्रशासन, समाज और अभिभावकों की जिम्मेदारी है। टीकाकरण एक राष्ट्रीय कार्यक्रम है, टीकाकरण के विरूद्ध किसी प्रकार की गलतफहमी पैदा करने वालों से पूरी सख्ती के साथ निपटा जायेगा। आवश्यकता पड़ने पर ऐसे लोगों को जेल भेजने की कार्यवाही भी की जा सकती है।

सड़क मंत्री जी को बर्दाश्त नहीं हुई तारीफ, तारीफ छपते ही बंद हुआ काम

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित हुई बैठक

जनपद में आगामी 08 से 18 जनवरी तक संचालित होने वाले सघन इन्द्रधनुष मिशन के चतुर्थचरण के दौरान सभी प्रतिरोधी परिवारों सहित सभी लक्षित बच्चों व गर्भवती महिलाओं के टीकाकरण के उद्देश्य से विकास भवन सभगाार में प्रतिरोधी ग्रामों के ग्राम प्रधान व कोटेदार के साथ आयोजित बैठक के दौरान यह बात जिलाधिकारी अजय दीप सिंह ने कही। बैठक की उपलब्धि यह रही कि जिलाधिकारी के आहवान्ह पर सभागार में मौजूद प्रत्येक ग्राम प्रधान व कोटेदारों ने पूरे विश्वास और उत्साह के साथ इस बात का संकल्प लिया कि प्रतिरोधी परिवारों सहित पूरी ग्राम पंचायत में सभी लक्षित बच्चों व गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण कराये जाने का हर संभव प्रयास करेंगे।

पुलिस ने किया अवैध शस्त्र कारखाने का खुलासा

प्रधानमंत्री करते हैं टीकाकरण मिशन की समीक्षा

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि पोलियो तथा चिकनपाक्स जैसी बीमारी के उन्मूलन के लिए संचालित अभियान को सफल बनाने में समाज के हर वर्ग का सहयोग प्राप्त होने से आज देश इन बीमारियों से मुक्त घोषित किया जा चुका है। श्री सिंह ने सभी सम्बन्धित से अपेक्षा की कि मिशन इन्द्रधनुष के लिए भी कुछ इसी प्रकार की प्रतिबद्धता की ज़रूरत है। जिलाधिकारी श्री सिंह ने कहा कि टीकाकरण मिशन की महत्ता इसी बात से ज़ाहिर होती है कि स्वयं देश के प्रधानमंत्री द्वारा इस कार्यक्रम की समीक्षा की जाती है। इस बैठक मे सी एम ओ समेत कई आला अधिकारी मौजूद थे।

बहराइच: शांति भंग के आरोप में तीन लोग हुए गिरफ्तार



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2lkaOtt

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop