sss

; //]]>

सांप घुसने से सरकारी दफ्तर में हडकंप - Khabar NonStop

Gurgaon

 

दिल्ली से सटे गुरुग्राम के एक सरकारी दफ्तर में उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब दफ्तर में सांप घुस गया। ये सांप बेहद जहरीला करैत प्रजाति का था जो यहां के एसडीएम दफ्तर में कुंडली जमाए बैठा था।

गुरुग्राम में कार के अंदर जिंदा जले तीन दोस्त, CNG रिसाव के कारण लगी थी आग

दफ्तर में हडकंप

जैसे ही दफ्तर में सांप होने की खबर फैली अधिकारियों में हडकंप मच गया और सभी इसे बाहर निकालने की कोशिश में जुट गए। दफ्तर के तमाम अधिकारी और सांप को देखकर इधर-उधर भागने लगे।इस पूरी घटना पर एसडीएम भारत भूषण गोगिया ने कहा, ‘जब मैं कार्यालय में था मैंने बाहर चीखें और शोर सुना और लोग मेरे कार्यालय में भाग रहे थे। सभी को लगा कि सांप उनके पीछे आ रहा है। कुछ देर बाद सांप रेंगते हुए मेरे चैंबर में घुस गया।’ एसडीएम ने बताया कि सभी से शांत रहने और सांप को नुकसान नहीं पहुंचाने के लिए कहा गया साथ ही वन विभाग के अधिकारियों को बुलाया गया। वन विभाग ने सांप को पकड लिया और उसे वहां से ले गए। मिली जानकारी के मुताबिक करीब 40 मिनट तक इस जहरीले सांप ने दफ्तर में बवाल मचाए रखा।

कैसे घुसा सांप ?

दरअसल, एसडीएम दफ्तर के आस-पास काफी पेड़ पौधे हैं। अधिकारियों का मानना है कि यह साफ इन्हीं झाड़ियों से दफ्तर में घुसा होगा। वन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि हरियाणा में करैत की प्रजाति मिलना चौंकाने वाली बात है, ये सांप रात के वक्त नजर आते हैं।

गुरुग्राम के बाद एक और स्कूल में हुई शर्मनाक घटना



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2jRZgge

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop