रणवीर-दीपिका छुपकर कर रहे है न्यू ईयर की तैयारी - Khabar NonStop
नया साल आने को तैयार है और साथ ही सभी अपने न्यू ईयर को स्पेशल बनाने की तैयारी में लगे हैं। तो इसमें बॉलीवुड स्टार्स पीछे नहीं है। रणवीर कपूर और दीपिका पादुकोण ने भी अपना प्लान बना लिया है। दरअसल, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दीपिका और रणवीर न्यू ईयर सेलिब्रेट करने के लिए श्रीलंका रवाना हो गए हैं।
वीडियो, 53 की उम्र में मिलिंद अपनी गर्लफ्रेंड को पीठ पर बैठाकर मार रहे पुश-अप्स
पद्मावती बनी चर्चा का मुद्दा
संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘पद्मावती’ इस साल सबसे ज्यादा चर्चा में रही है। आए न दिन फिल्म को लेकर कोई न कोई नई खबर सामने आती रहती है। कुछ दिनों पहले ये खबर आई कि इस विवाद को खत्म कर रिलीज की तारीफ की घोषण करने के लिए 6 सदस्यों की कमेटी बनाई गई है।
सेंसर बोर्ड से ‘पद्मावती’ को मिला UA सर्टिफिकेट, शीर्षक ‘पद्मावत’ में बदलने की संभावना: सूत्र
राजघराने के लोग भी शामिल होंगे
इस कमेटी में इतिहासकारों के अलावा राजघराने के लोग भी शामिल होंगे। सीबीएफसी के चेयरमैन प्रसून जोशी ने मेवाड़ राजपरिवार के विश्वराज सिंह से फिल्म देखने की गुजारिश की है। इन सभी के लिए फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग 7 जनवरी को रखी जा सकती है। ये सभी सदस्य मिल कर फैसला करेंगे कि फिल्म को कब रिलीज किया जाना चाहिए या फिर रिलीज किया जाना चाहिए या नहीं।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2CkpHq9
Comments
Post a Comment