सिखों को जबरन मुसलमान बना रहा पाकिस्तान, सुषमा ने दिया कार्रवाई का भरोसा - Khabar NonStop
पाकिस्तान का घिनौना चेहरा एक बार फिर से सामने आया है। दरअसल, पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के हंगू जिले में रहने वाले सिख समुदाय के लोगों का जबरन धर्म परिवर्तन कराने का मामला सामने आया है। समुदाय के लोगों ने आरोप लगया है कि एक सरकारी अधिकारी उन्हें इस्लाम स्वीकार करने के लिए बाध्य कर रहा है।
जाधव मामला: ICJ में पाकिस्तान ने ख़ारिज की भारत की याचिका
पाकिस्तानी अखबार एक्सप्रेस ट्रिब्यून में प्रकाशित रिपोर्ट के मुताबिक सिख समुदाय के सदस्यों ने हंगू के उपायुक्त शाहिद महमूद को इसकी शिकायत की है। अपनी शिकायत में, फरीद चंद सिंह ने कहा है कि, समुदाय के सदस्य 1901 से इलाके में रह रहे हैं। सांप्रदायिक तनाव के बावजूद वे मुस्लिमों के साथ वे शांति से रह रहे हैं। उन्होंने कहा, किसी स्थानीय व्यक्ति ने उन्हें इस्लाम धर्म अपनाने को नहीं कहा बल्कि एक सरकारी अधिकारी से ऐसी चीजें सुनें तो यह गंभीर मामला हो जाता है। उन्होंने शिकायत में आरोप लगाया, उनके समुदाय को प्रताड़ित किया जा रहा है। वहीं, इस पर भारत की विदेशमंत्री सुषमा स्वराज ने भी संज्ञान लेते हुए कहा है कि वे इसे उच्च स्तर पर उठाएंगी।
ट्रंप: पाकिस्तान को हमारी दोस्ती कायम रखनी है, तो खतम करे आतंकवाद
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2kKvJps
Comments
Post a Comment