sss

; //]]>

अखाड़ा परिषद ने जारी की फर्जी बाबाओं की दूसरी लिस्ट, ये बाबा हैं शामिल - Khabar NonStop

Akhara Parishad

इलाहाबाद। हिंदू साधुओं के सर्वोच्च निकाय अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद ने शुक्रवार को फर्जी बाबा की दूसरी सूची जारी की। इस सूची में तीन नाम – वीरेन्द्र दीक्षित कालनेमी (दिल्ली), सच्चिदानंद सरस्वती (बस्ती, उत्तर प्रदेश) और त्रिकाल भवंता (इलाहाबाद) शामिल हैं। सूची को जारी करते हुए, परिषद के अध्यक्ष स्वामी नरेन्द्र गिरी ने कहा, “हम आम लोगों से अपील करते हैं कि वे ऐसे बाबाओं से सावधान रहें जो किसी परंपरा या संप्रदाय से नहीं हैं। साधु, संत, सन्यासी परंपरा, उदासीन परंपरा, नाथ परंपरा, वैष्णव संप्रदाय, शिव संप्रदाय आदि से आते हैं। वहीं फर्जी बाबाओं की कोई परंपरा या संप्रदाय नहीं है।”

अखाड़ा परिषद ने जारी की ढोंगी बाबाओं की लिस्ट, देखे यहाँ

पहली लिस्ट में शामिल थे ये स्वयंभू संत

अखाड़ा परिषद सभी हिंदू अखाड़ों का एक संगठन है। यह 8वीं शताब्दी के आदि शंकराचार्य के आदेशों का पालन करती है। आदि शंकराचार्य ने हिंदू धर्म की रक्षा के लिए अखाड़ा के साधुओं को नियंत्रण का आदेश दिया है। 10 सितंबर को, परिषद ने 14 ऐसे स्वयंभू भगवानों की पहली सूची जारी की थी जिसमें आशाराम बापू, गुरमीत राम रहीम, सुखविंदर कौर उर्फ राधे मां, सच्चिदानंद गिरि, ओमबाबा उर्फ विवेकानंद झा, निर्मल बाबा, इच्छाधारी भीमानंद उर्फ शिवमूर्ति द्विवेदी, स्वामी असीमानंद, ओम नमः शिवाय बाबा, नारायण साई, रामपाल, कुश मुनि, मलखान गिरि और बृहस्पति गिरि शामिल थे।

उत्तर प्रदेश के मदरसों में गाना पड़ेगा राष्ट्रगान

कुंभ मेला की निगरानी के लिए समिति की मांग

स्वयंभू संतों के साथ हुए विवादों के मद्देनजर परिषद ने यह कदम उठाया है। गिरी ने कहा, “हमने एक प्रस्ताव पारित किया है कि उत्तर प्रदेश सरकार को एक निगरानी समिति की स्थापना करनी चाहिए जो कुंभ मेले, 2019 के लिए किये जा रहा काम पर एक करीबी नजर रखे और इस समिति में प्रत्येक अखाड़ा से सदस्य होना चाहिए।” परिषद ने अलवर के फलाहारी बाबा पर आरोपों के मद्देनजर अदालत का फैसला आने तक उन्हें निलंबित कर दिया है।

इलाहाबाद को मिली केंद्र सरकार की बड़ी सौगात



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2BWdt3w

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop