sss

; //]]>

मझोला-टनकपुर ब्रॉडगेज ट्रैक पर ट्रेन चलाने की कवायद हुई तेज - Khabar NonStop

trackपीलीभीत। उत्तर-प्रदेश के पीलीभीत जिले में नवनिर्मित मझोला-टनकपुर ब्रॉडगेज ट्रैक पर रेल अफसरों की मौजूदगी में स्पीड ट्रायल सफल रहा। इस रेल ट्रैक पर 100 से 105 किमी की रफ़्तार से इंजन को दौड़ाया गया। रेल अफसरों के मुताबिक स्पीड ट्रायल की रिपोर्ट कमीशन ऑफ़ रेलवे सेफ्टी को भेजी जायेगी।

5 ‘नाबालिगों’ ने 20 वर्षीय युवती से किया गैंगरेप

जानें पूरा मामला

भोजीपुरा-पीलीभीत-टनकपुर के ब्रॉडगेज कंबर्जन कार्य के तीसरे चरण के तहत मझोला-टनकपुर के बीच बनाये गए नवनिर्मित ब्रॉडगेज ट्रैक का स्पीड ट्रायल किया गया। उप मुख्य इंजिनियर दूरसंचार एवं निर्माण जेपी शर्मा व सीनियर सेक्शन इंजिनियर निर्माण रियाज अहमद की देखरेख में मझोला रेलवे स्टेशन से टनकपुर रेलवे स्टेशन के लिए रवाना हुआ। इज्ज़तनगर मंडल कार्यालय के अनुसार स्पीड ट्रायल के तहत इंजन 80 किमी से 100 किमी की रफ़्तार से टनकपुर पहुँचा।

दिल्ली: बाबा के ‘सेक्स जेल’ का पर्दाफाश 41 नाबालिग लड़कियों को कराया आजाद

100 से 105 किमी की रफ़्तार से स्टेशन पहुँचा

टनकपुर रेलवे स्टेशन से इंजन को पुनः मझोला के लिए रवाना किया गया। जोकि 100 से 105 किमी की रफ़्तार से मझोला रेलवे स्टेशन पहुँचा। इस बात की जानकारी दो दिन पूर्व ही आसपास के गाँव के लोगो को दे दी गयी थी। ताकि स्पीड ट्रायल के दौरान पटरी से दूर रहे। स्पीड ट्रायल सफल होने से रेल अफसरों में ख़ुशी देखी गयी। इधर केंद्रीय संरक्षा आयुक्त के निरिक्षण की तिथि भी घोषित की जा चुकी है। संरक्षा आयुक्त 29 व  30 दिसम्बर को नवनिर्मित रेल ट्रैक का निरिक्षण करेंगे। उनकी हरी झंडी मिलने के बाद ही मझोला से टनकपुर के बीच रेल सेवा शुरू कर दी जायेगी।



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2pcSSGf

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop