sss

; //]]>

ट्रंप: पाकिस्तान को हमारी दोस्ती कायम रखनी है, तो खतम करे आतंकवाद - Khabar NonStop

donald trump

पाकिस्तान के प्रति अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का सख्त रुख एक बार फिर सामने आया है। पाकिस्तान को सीधे तौर पर ट्रंप ने चेतावनी दे दी है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने सोमवार को कहा है कि अगर पाकिस्तान को हमारी दोस्ती कायम रखनी है, तो उसे आतंकवाद के खिलाफ सख्त कदम उठाने ही होंगे। ट्रंप बोले कि हम लोग पाकिस्तान को हर साल बड़ी मात्रा में आतंकवाद के खिलाफ लड़ने के लिए पैसे देते हैं, इस मुद्दे पर उन्हें हमारी मदद करनी ही होगी।

एच-1बी वीजा धारकों के लिए बुरी खबर, ट्रंप प्रशासन ले सकता है ये बड़ा फैसला

नई सुरक्षा नीति का ऐलान किया

अपनी नई सुरक्षा नीति का ऐलान करते हुए ट्रंप ने सोमवार को कहा कि अमेरिका उसके सहयोगियों की सुरक्षा और अपनी सुरक्षा के लिए हर कदम उठाएगा। शुरुआत से ही इसके लिए कदम उठाए जाने थे, लेकिन हम अब इस पर सख्त कदम उठाएंगे।

रूस और चीन बड़ी हैं शक्तियां

साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि रूस और चीन बड़ी शक्तियां हैं, अमेरिका के प्रभाव के खिलाफ जो आगे बढ़ रही हैं।हमारी कोशिश ये रहेगी कि उनके साथ भी हम मिलकर आगे बढ़ सकें। ट्रंप ने ऐलान करते हुए कहा कि अमेरिकी लोगों की सुरक्षा ही हमारे मुख्य फोकस है।

व्हाइट हाउस ने टिलरन को बताया सही, उत्तर कोरिया से बातचीत को तैयार

पाकिस्तान को लगाई फटकार

आपको बता दें कि इससे पहले भी अमेरिका ने पाकिस्तान को हाफिज सईद की रिहाई पर फटकार लगाई थी। तब भी पाकिस्तान को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेतावनी दी है। ट्रंप ने कहा है कि द्विपक्षीय संबंधों को हाफिज सईद की रिहाई का खामियाजा भुगतना पड़ेगा।



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2khfbFY

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop