तुलसी कुमार ने बेटे को दिया जन्म, शिवाय रखा नाम - Khabar NonStop
मशहूर सिंगर तुलसी कुमार ने एक प्यारे से बेटे को जन्म दिया है। उन्होंने बेटे का नाम शिवाय रखा है। तुलसी ने खुद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए दी है। पोस्ट शेयर करते हुए तुलसी ने लिखा, ‘हम गर्व से बेटे के जन्म की घोषणा करते हैं। हम शिवाय का दुनिया में स्वागत करते हैं। आप सबके प्यार और शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद।’
धोनी का सैंटा लुक हो रहा है वायरल, आप भी देखें
Filling our arms with love and our hearts with joy ,
We proudly announce the birth of our Charming Baby Boy !
We welcome to the world
SHIVAAY RALHAN ????
Thnk u for all your love n wishes ????????Proud Parents
Tulsi n Hitesh http://pic.twitter.com/KcQ5lZP8nO— Tulsi Kumar (@TulsikumarTK) December 24, 2017
मशहूर सिंगर है तुलसी
कई मशहूर गाने गा चुकीं तुलसी कुमार ने नवंबर महीने में खुद ट्विटर पर अपनी प्रेग्नेंसी की खबर की घोषणा की थी। टी-सीरीज कंपनी के मालिक दिवंगत गुलशन कुमार की बेटी तुलसी के पति हितेश जयपुर के एक बड़े बिजनसमैन हैं। उनका गार्मेंट और फर्निचर एक्सपोर्ट का बिजनस है। दोनों की मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड की शादी में हुई थी।
अगले साल होगी सोनम कपूर की शादी, बुक हो चुकी है लोकेशन!
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2D81obV
Comments
Post a Comment