sss

; //]]>

भाजपा विधायकों के साथ अरुण जेटली चुनेंगे गुजरात का मुख्यमंत्री - Khabar NonStop

BJP

अहमदाबाद। गुजरात के नवनिर्वाचित भाजपा विधायक शुक्रवार को गांधीनगर में बैठक कर नए मुख्यमंत्री का चयन करेंगे। इस बैठक में केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली और पार्टी के महासचिव सरोज पांडेय भी शामिल होंगे। पार्टी के राज्य इकाई के अध्यक्ष जीतू वाघानी ने संवाददाताओं से कहा, जेटली और पांडेय पार्टी के केंद्रीय पर्यवेक्षक के रूप में बैठक में शामिल होंगे। राज्य भाजपा प्रभारी भूपेंद्र यादव और सह-प्रभारी वी सतीश भी पार्टी मुख्यालय ‘कमलम’ में बैठक में शामिल होंगे।

गुजरात चुनाव परिणाम: 99 सीटों के साथ सत्ता में काबिज रहना बीजेपी के लिए एक चुनौती

विधायक करेंगे नेता का चयन

जीतू वाघानी ने पत्रकारों से बातचीत में कहा, “सभी विधायकों, पार्टी पर्यवेक्षकों और प्रभारी नेताओं के साथ शुक्रवार को सत्तारूढ़ दल के नेता का चयन करने के लिए बैठक होगी। सभी विधायकों को बैठक में रहने के लिए सूचित किया गया है। इससे पहले गुरुवार को, विजय रुपानी ने अपनी मंत्रिमंडल के साथ इस्तीफा दे दिया। एक नई सरकार के गठन का मार्ग बना कर रुपानी, उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल और अन्य मंत्रियों के साथ गांधीनगर में राज भवन में राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया। रुपानी नई सरकार के गठन तक कार्यवाहक मुख्यमंत्री के रूप में काम करेंगे। उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल ने राज भवन के बाहर संवाददाताओं से कहा, “मुख्यमंत्री विजय रूपानी और उनके पूरे मंत्रिमंडल ने राज्यपाल ओ कोहली को अपना इस्तीफा सौंप दिया है।”

गुजरात चुनाव परिणाम पर राहुल गांधी ने कहा बीजेपी को लगा ‘भारी झटका’

ये हैं मुख्यमंत्री के रेस में

हाल ही में संपन्न हुए चुनावों में, बीजेपी ने 182 सदस्यीय विधानसभा में 99 सीटें जीतकर सत्ता को बरकरार रखा, जबकि कांग्रेस को 77 सीटें मिली। अब गुजरात के अगले मुख्यमंत्री के बारे में चर्चा तेज हो गयी है। कुछ लोगों का मानना है विजय रुपानी अपने पद पर बने रह सकते हैं। चुनाव प्रचार के दौरान बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने कहा भी था कि पार्टी गुजरात में रुपानी और नितिन पटेल की अगुवाई में चुनाव लड़ रही है। रुपानी के अलावा दूसरा नाम नितिन पटेल का भी आता है और उनके बाद मनसुख मांदविया का भी नाम सामने आता है। मनसुख गुजरात से राज्यसभा सदस्य हैं। वे पाटीदार समाज से ताल्लुक रखते हैं। 25 दिसंबर को नई सरकार के शपथ लेने की संभावना है क्योंकि इस दिन पूर्व प्रधान मंत्री और भाजपा के दिग्गज नेता अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिन है।

गुजरात: ‘चिंतन शिविर’ के माध्यम से काग्रेस चुनाव परिणाम का करेगी विश्लेषण



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2DsSJl6

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop