sss

; //]]>

मोदी को हराने का दम देश के किसी नेता में नहीं:अमर सिंह - Khabar NonStop

Amar Singhफैजाबाद। एक समय में मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे राज्यसभा सांसद अमर सिंह का दावा है कि गुजरात विधानसभा चुनाव में भाजपा की बड़ी जीत होगी। अमर सिंह ने पीएम नरेंद्र मोदी की तारीफों में कहा कि मोदी न तो कोई चुनाव हारे हैं, और न ही अब कोई चुनाव हारेंगे। उन्हें हराने का दम देश के किसी नेता में नहीं।

एफसीआई गोदाम के बाहर खड़ी बाइक हुई चोरी

उत्तर प्रदेश की काया पलटने लगी है

अमर सिंह ने प्रदेश की योगी सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि आठ माह में उत्तर प्रदेश की काया पलटने लगी है और अब अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण होना तय है। अमर सिंह रविवार को पूर्वाचल क्षत्रिय सम्मेलन में शामिल होने आए थे। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने मोदी की तारीफ की और कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी न तो कोई चुनाव हारे हैं, और न ही अब कोई चुनाव हारेंगे। उन्होंने कहा कि मोदी को फिलहाल चुनावी राजनीति में पराजित करने का दम देश के किसी नेता में नहीं है। गुजरात के चुनाव में भाजपा को बड़ी जीत मिलेगी।

हिमाचल चुनाव लाइव: BJP को मिला बहुमत, 38 सीटों पर आगे

योगी आदित्यनाथ की तारीफ

सीएम योगी आदित्यनाथ की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में सरकार काफी अच्छा काम कर रही है। आठ महीने में ही काया पलटने लगी है। उन्होंने कहा कि योगी की सरकार है, किसी भोगी की नहीं। योगी काठ के तख्त पर सोते हैं, उन्हें एसी की जरूरत नहीं। ऐसे व्यक्ति के बारे में कुछ भी गलत बोलना प्रासंगिक नहीं है। राम मंदिर निर्माण पर सिंह ने कहा कि केंद्र में मोदी व प्रदेश में योगी सरकार है। अब अयोध्या में कि भगवान राम का भव्य मंदिर का निर्माण होना तय है।



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2yQfb4t

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop