शादी की ऐसी ड्रेस जो माउंट एवरेस्ट को ढ़क सकती है - Khabar NonStop
कॉड्री। क्या पहले आपने कभी सुना है की दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट को ढंक दे ऐसा कोई शादी का जोड़ा बन सकता है। लेकिन हां ऐसा है आइए जानते हैं इस खास जोड़े के बारें में…. दुनिया में शादी का एक ऐसा जोड़ा तैयार किया गया है जो पूरे माउंट एवेरेस्ट को लगभग ढंक सकता है। इस ड्रेस को दुनिया की सबसे लंबी वेडिंग ड्रेस का खिताब भी मिल गया है।
फ्रांस के कॉड्री शहर में बनी है ये ड्रेस
उत्तरी फ्रांस के कॉड्री शहर में ये वेडिंग ड्रेस बनाई गई है। सफेद रंग की इस खूबसूरत ड्रेस की ट्रेन 8,095.40 मीटर है, 26 हजार से ज्यादा फीट की लंबाई है। इतने कपड़े से एवरेस्ट को लगभग पूरा ढंका जा सकता है। इस ड्रेस को डायनमिक प्रोजेक्ट्स नाम की कंपनी ने बनाया है। 15 लोगों ने दो महीने तक दिन-रात मेहनत करके इस ड्रेस को बनाया है।
गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स
ये शहर अपने लेस के कपड़े के लिए पूरी दुनिया में मशहूर है। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने इस ड्रेस को दुनिया की सबसे लंबी ड्रेस के खिताब से नवाजा है। खिताब के बाद इस ड्रेस की ट्रेन को काटकर नीलाम किया गया और उससे आए पैसे चैरिटी के लिए दिए गए।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2kM3M0b
Comments
Post a Comment