sss

; //]]>

दिया मिर्जा नहीं करती हैं सैनिटरी नैपकिन का प्रयोग - Khabar NonStop

Diya Mirzaभारत की ओर से सयुंक्त राष्ट्र पर्यावरण सद्भावना दूत नियुक्त की गई एक्ट्रेस दिया मिर्जा हमेशा से ही पर्यावरण और प्रदूषण को लेकर बातें करते देखा गया है। पर्यावरण से जुड़े कार्यक्रमों में वो बढचढकर हिस्सा लेती रही है। हाल ही में पर्यावरण की सुरक्षा पर दिया मिर्जा ने बातचीत की है।

हॉरर-कॉमेडी फिल्म में एक साथ दिखाई देंगे श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव

दिया का कहना

दिया का कहना है कि वह उन सभी चीजों का इस्तेमाल करना बंद कर चुकी हैं पर्यावरण को नुकसान हो रहा है। दिया कहती हैं कि ऐसी ही एक अहम चीज है सैनिटरी नैपकिन जो पर्यावरण को तेजी से प्रदूषित कर रही है इसलिए उन्होंने सैनिटरी नैपकिन का इस्तेमाल करना बंद कर दिया है।

कही ये बड़ी बात

उन्होंने बताया की ‘हमारे देश में स्त्रियों की स्वास्थ सुरक्षा के लिए उपलब्ध सैनिटरी नैपकीन और डाइपर बहुत बड़े पैमाने पर पर्यावरण और वातावरण को प्रदूषित कर रहे हैं इसलिए मैं अपने पीरियड्स के दिनों में सैनिटरी नैपकिन का इस्तेमाल करना बंद कर चुकी हूं। एक एक्टर होने के नाते मेरा यह कहना बहुत बड़ी बात है क्योंकि हम सैनिटरी नैपकिन का प्रचार भी करते हैं। मुझे जब भी कभी सैनिटरी नैपकिन के प्रचार के लिए कोई ऑफर आता भी है तो मैं साफ इनकार कर देती हूं।’

जब करीना और शाहिद ने किया एक दूसरे को इग्नोर

बायोडिग्रेडबल नैपकिन प्रयोग करने की अपील की

दिया ने बताया’अब मैंने सैनिटरी नैपकिन की जगह 100 प्रतिशत प्राकृतिक रूप से नष्ट होने वाले बायोडिग्रेडबल नैपकिन का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है। हमारे देश में सदियों से महिलाएं पीरियड्स के दिनों में कॉटन का उपयोग करती थीं, लेकिन अब नई तकनीक की वजह से ऐसी चीजें आ गई हैं जो पर्यावरण को किसी भी तरह का कोई नुकसान न पहुंचाएं।’ उन्होंने सभी महिलाओं से अपील की कि वो भी अब बायोडिग्रेडबल नैपकिन का ही इस्तेमाल करें।



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2AYaTgf

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop