बुलन्दशहर: दुकान लूटने आए बदमाशों पर पब्लिक पड़ी भारी,पुलिस रही नाकाम - Khabar NonStop
बुलन्दशहर। बुलन्दशहर के छतारी का बाजार बंद और इलाके में भारी पुलिसबल मौजूद, वजह वहीं बुलन्दशहर में बदमाशों के बुलंद हौंसले, और उन हौंसलों के आगे घुटने टेक चुकी बुलन्दशहर पुलिस, दरअसल टाटा 407 में सवार होकर आए लगभग दर्जन भर बदमाश छतारी की बड़े सर्राफा को अपना निशाना बनाना चाहते थे, इसके लिए बाकायदा लोड की ये गाड़ी और गैस कटर भी साथ लाए थे, लेकिन बदमाश अपने मंसूबों में कामयाब ना हो सके। क्योंकि बुलन्दशहर की नाकाम पुलिस से विश्वास खो चुके लोगों ने बदमाशों से लड़ने का साहस दिखाया।
लव जिहाद मामले में दो सगी बहनों के अपरहण से फैली सनसनी
पूरा मामला
दरअसल बदमाश दुकान शटर काट पाते उससे पहले ही मौके पर लोग जमा हो गए, और स्थानीय लोगों ने चोरों से चोरी का विरोध किया तो चोरों ने लोगों पर फायर झौंक दिया, दोनों तरफ से लगभग 60 राउंड फायरिंग हुई जिसमें दो बदमाशों को गोली भी लगी, और जब बदमाशों ने खुद को घिरता हुआ देखा तो वो घायल साथियों को लेकर जंगल की ओर फरार हो गए, लेकिन बदमाश जाते-जाते सर्राफा व्यपारी की दुकान को उखाड़ फेंकने की धमकी दे गए।
गोलीबारी होती रही..
लगभग एक घण्टे बदमाश और स्थानीय लोगों की ओर से हुई गोलीबारी हुई वहीं आरोप है कि सूचना देने के बाद भी बुलन्दशहर पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। हालांकि बुलन्दशहर पुलिस फॉरेन्सिक टीम और डॉग स्क़वार्ड की मदत से जल्द बदमाशों तक पहुंचने का दावा ज़रूर कर रही है लेकिन अगर समय रहते बुलन्दशहर पुलिस मौके पर पहुंच जाती तो शायद बदमाश सलाखों के पीछे होते।
योगी राज में एक महीने में हुई 9 घरों में डकैती
क्या पुलिस पहुंच पाएगी आरोपी तक
बुलन्दशहर पुलिस के आला अधिकारियों ने आरोपियों तक पहुंचने के लिए कई टीमों का गठन किया लेकिन देखने वाली बात ये होगी कि क्या डॉग स्क़वार्ड की मदत से बुलन्दशहर पुलिस बुलंद हौंसले वाले इन बदमाशों तक पहुंच पाती है ?
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2kMpCBH
Comments
Post a Comment