मिड डे मील की दाल में गिरने से पांच वर्ष के मासूम की मौत - Khabar NonStop
पटना। पटना के खुसरुपुर में रूह कंपा देने वाली एक घटना घटी है। स्कूल में मिड डे मील का खाना बनाने के दौरान शुक्रवार को खौलती दाल में एक मासूम गिर गया। वहीं उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
पीएम की रैली में हुई शामिल तो पति ने कहा तलाक-तलाक-तलाक
जानें पूरा मामला
खुसरुपुर प्रखंड के बड़ा हसनपुर स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय में उस समय यह हादसा हुआ, जब रसोइया विद्यालय में दाल बना रही थी। उसी समय उसका 5 साल का बेटा गुड्डू दाल में गिर गया। स्कूल के शिक्षकों ने इसकी जानकारी न तो पुलिस को दी और न ही शिक्षा विभाग के अधिकारियों को। शनिवार को जब बच्चे की मौत हो गई, तब लोगों को घटना के बारे में जानकारी मिली। मिड डे मील से जुड़ी लापरवाही की ऐसी कई घटनाएं होती रही हैं।
पुलिस ने किया अन्तर्राज्जीय वाहन लूट गैंग का खुलासा
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2BSoH8K
Comments
Post a Comment