sss

; //]]>

बुलन्दशहर: पुलिस से ठगी करने वाले गैंग का खुलासा, मुठभेड़ में एक ठग गिरफ्तार - Khabar NonStop

Police

बुलन्दशहर। आपने जनता से ठगी करने के बारे में काफी सुना होगा, फिल्मो और टीवी पर भी देखा होगा। लेकिन क्या कभी आपने किसी पुलिसकर्मी या फिर किसी अधिकारी से ठगी होने की कोई खबर सुनी या पढ़ी है? आज हम आपको ऐसे ही एक गैंग के बारे में बताने जा रहे हैं, जो सिर्फ पुलिस वालो को ही निशाना बनाते हैं, और फिर पुलिसकर्मियो से पुलिस अधिकारी बनकर ही ठगी करते हैं। इस गैंग ने बुलंदशहर ही नही, बल्कि अमरोहा और बिजनौर में भी पुलिस अधिकारियों के साथ ठगी की वारदात को अंजाम दिया है। बुलंदशहर पुलिस ने इस गैंग के एक ठग को मुठभेड के बाद अरेस्ट किया है।

रिवाल्वर और टोपी का मज़ाक बनने से दरोगा को किया सस्पेंड

ऐसे करते थे ठगी

इस गैंग के सदस्य किसी भी थाने के थानाध्यक्ष बन जाते थे या फिर किसी भी जिले के एसएसपी के पीआरओ। इसके बाद ये ठगी की वारदात को अंजाम देते थे। बता दे कि आरोपी ठग थाना प्रभारियो के सीयूजी नम्बरो पर कॉल करके कहते थे कि, “मैं अरविंद त्यागी बोल रहा हूं और जनपद मुरादाबाद मे तैनात हूं और कहा कि दो चोरी की गाड़ी है जो आपके थाने मे आयेगी परन्तु गाडियो मे तेल नही है तो आप हमारे एकाउन्ट मे 05 हजार रूपये डलवा दो जिससे गाडियो को थाने पर लाया जा सके।” कभी कहते थे कि, “हम मुरादाबाद जनपद के एसएसपी के पीआरओ बोल रहे हैं, हमारे थाने की पुलिस अपराधियो का पीछा कर रहे है तथा हमारे गाडी का तेल खत्म हो गया है और हमारे पास पैसे भी नही है हमारे एकाउन्ट मे रूपये डलवा दीजिए जिससे हम अपराधियो को पकड सके।” इस तरह ठगो द्वारा पुलिस विभाग से होने का बताने पर थाना प्रभारी उन पर विश्वास कर उनके एकाउन्ट मे पैसा डलवा देते थे और उनकी ठगी का शिकार हो जाते थे।

शिक्षा के मंदिर में पुलिस और दबंगों ने सांठ-गांठ कर लगाया बाजार

पुलिस पर की फायरिंग, एक ठग गिरफ्तार

कोतवाली देहात प्रभारी तपेश्वर सागर व दिनेश प्रताप सिंह स्वाट प्रभारी, ने मुखबिर की सूचना पर थाना प्रभारियो के साथ ठगी करने वाले व्यक्तियों को गिरफ्तार करने पहुंचे। इस सूचना पर कोतवाली देहात व प्रभारी स्वाट मय टीम द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुए मुखबिर द्वारा बताये गए स्थान पर घेराबंदी की। पुलिस टीम को देखकर दोनो ठगो ने पुलिस पर फायरिंग करनी शुरु कर दी। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दोनो ठगो कई राउड फायरिंग कर एक ठग को गिरफ्तार कर लिया। जबकि एक ठग मौका देखकर फरार हो गया। पुलिस ने इसके पास से एक मिनी बन्दूक, 5 बैंक की पासबुक व 01 एटीएम कार्ड बरामद किए हैं।

पुलिस को सावधान रहने की जरुरत

पुलिस अब इस गैंग के सभी सदस्यो को जल्दी ही गिरफ्तार करने का दावा कर रही हैं। खास बात यह हैं कि इस गैंग के ठग केवल और केवल पुलिस को ही अपनी निशाना बनाते हैं। अब पुलिस को भी सावधान होने की जरुरत हैं।

बुलंदशहर: सत्यापन के चक्कर में ठिठुरते मासूम, अधिकारी कह रहे नो कमेंट



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2yWywkl

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop