पॉर्न स्कैंडल में फंसे टरीजा मे के करीबी डैमियन ग्रीन ने कैबिनेट से इस्तीफा दिया - Khabar NonStop
लंदन । ब्रिटेन की प्रधानमंत्री टरीजा में को अपने सबसे करीबी सहयोगी और फर्स्ट सेक्रटरी ऑफ स्टेट डैमियन ग्रीन के पॉर्न स्कैंडल में नाम आने के बाद कैबिनेट से इस्तीफे के कारण बड़ा झटका लगा है। ग्रीन ने उनके द्वारा मंत्रियों की आचार संहिता का उल्लंघन किए जाने की पुष्टि होने के बाद इस्तीफा दिया है।
25 साल पुराने भ्रूण से हुआ इस बच्ची का जन्म, बना विश्व रिकॉर्ड
पोर्न वीडियो मिलने का दावा
पोर्न वीडियो मिलने के दावों ग्रीन ने साल 2008 में हाउस ऑफ कॉमन्स कार्यालय में अपने कंप्यूटर पर पोर्न वीडियो मिलने के दावों के संबंध में गलत और भ्रामक जानकारी दी थी, जिसके बाद इस बात की पुष्टि होने पर उन्हें पद से हटा दिया गया। 61 वर्षीय ग्रीन ने अपने इस्तीफे में लिखा है कि मैं माफी चाहता हूं कि इस बिन्दु पर मेरे बयान भ्रामक रहे। वहीं पीएम थेरेसा मे ने ग्रीन के इस्तीफे पर गहरा दुख जताया है।
मालदीव ने बताया भारत ‘सबसे बड़ा दुश्मन’, ‘PM मोदी मुस्लिम विरोधी’
आरोपों से किया था इंकार
अपने गलत व्यवहार को लेकर जांच का सामना कर रहे ग्रीन ने इस बात से इंकार कर दिया था कि साल 2015 में उन्होंने पत्रकार केट मेल्टबी के साथ गलत व्यवहार किया व अपने कार्यालय में कंप्यूटर पर पोर्न वीडियो देखा।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2Djl5OI
Comments
Post a Comment