sss

; //]]>

हाई कोर्ट के रिटायर्ड चीफ जस्टिस सीए एस कर्णन जेल से रिहा - Khabar NonStop

C S Karnan

 

कोलकाता। हाई कोर्ट के रिटायर्ड चीफ जस्टिस सीए एस कर्णन बुधवार को प्रेसिडेंसी जेल से रिहा हो गए। उन्हें अदालत की अवमानना के अपराध में 6 महीने सजा सुने गयी थी।

कोपर्डी रेप-मर्डर केस में अदालत ने तीन दोषियों को सुनाई फांसी की सजा

क्या है पूरा मामला ?

दरअसल, कलकत्ता हाई कोर्ट के पूर्व जज न्यायमूर्ति सीएस कर्णन को छह महीने पहले अदालत की अवमानना के एक मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सजा सुनाई थी। पुलिस से करीब एक महीने तक बचते रहे कर्णन को 20 जून को कोयंबटूर से गिरफ्तार किया गया था। सीएस कर्णन की पत्नी सरस्वती ने जानकारी दी कि कर्णन बुधवार सुबह करीब 11 बजे प्रेसिडेंसी करेक्शनल होम से रिहा हो गए हैं। नौ मई को सुप्रीम कोर्ट ने अवमानना के एक मामले में प्रधान न्यायाधीश जेएस खेहर की अध्यक्षता वाली सात न्यायाधीशों की संवैधानिक पीठ ने कहा था कि, हम सभी का सर्वसम्मति से यह मानना है कि न्यायाधीश सीएस कर्णन ने न्यायालय की अवमानना की, न्यायपालिका की और उसकी प्रक्रिया की अवमानना की है जिसके बाद अदालत ने तुरंत छह माह के लिए जेल भेजने का निर्देश देते हुए कहा था कि उसके आदेश का तत्काल प्रभाव से पालन हो। हुआ भी ऐसा ही और आदेश के मुताबिक अब जस्टिस सीएस कर्णन सजा पूरी करने के बाद जेल से रिहा हो गए हैं।

दागी नेताओं के लिए 12 विशेष अदालतों का होगा गठन



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2B6PtdV

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop