sss

; //]]>

क्रिस्पी आलू पकौड़ा - Khabar NonStop

cripsy aloo pakoraउबले आलू – 2, बेसन – ½ कप (50 ग्राम), सूजी – 2 टेबल स्पून (20 ग्राम), तेल – 2 से 3 टेबल स्पून, हरा धनिया – 1 टेबल स्पून (बारीक कटे हुआ), हरी मिर्च – 2 (बारीक कटी हुई), लाल मिर्च पाउडर – ¼ छोटी चम्मच, धनिया पाउडर – ½ छोटी चम्मच, नमक – ½ छोटी चम्मच या स्वादानुसार, बेकिंग सोडा – 1 पिंच

ऐसे करें तैयार

-सबसे पहले आप एक प्याले में बेसन लीजिए और इसमें सूजी डालकर मिक्स कर दीजिए।

-इसमें थोड़ा सा पानी डालकर गुठलियां खत्म होने तक गाढ़ा बैटर बनाकर तैयार कर लीजिए।

-इसके बाद, इसमें थोड़ा सा पानी और डालकर रनिंग कन्सिस्टेन्सी का बैटर बना लीजिए।

-इसके बाद, घोल में नमक, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और हरी मिर्च डाल दीजिए।

-साथ ही हरा धनिया डालकर सभी सामग्री को अच्छे से मिला लीजिए। इसमें बेकिंग सोडा डालकर भी मिक्स कर दीजिए।

अब आटे की रोटी नहीं बल्कि बनाएं आटा जीरा बिस्किट्स

-बैटर को 10 से 15 मिनिट के लिए रख दीजिए ताकि बैटर अच्छे से फूल जाए।

-इसी बीच, आलू छीलकर इसको ½ से।मी़ मोटे गोल-गोल टुकड़ों में काट लीजिए।
10 मिनिट बाद, घोल फूलकर तैयार है।

-यह थोड़ा ज्यादा गाढ़ा लग रहा है। इसमें 1 से 2 छोटी चम्मच पानी मिला लीजिए।  इस घोल को तैयार करने में आधा कप से थोड़ा ज्यादा पानी लगा है।

तवा गरम करके उस पर 2 टेबल स्पून तेल डालकर चारों ओर फैला दीजिए। तवा गरम होने पर 1 आलू का टुकड़ा उठाइए और घोल में डुबोकर कोट करके तवे पर सिकने लगा दीजिए। आग धीमी कर लीजिए और जितने आलू के टुकड़े तवे पर आ जाएं, उतने सिकने के लिए लगा दीजिए। पकौड़ों को नीचे की ओर से हल्का गोल्डन ब्राउन होने तक सिकने दीजिए।

थोड़ी देर बाद, पकौड़ों को नीचे की ओर से चैक कीजिए और पकौड़ों के नीचे से ब्राउन होते ही इन्हें पलट दीजिए।

-इन्हें दोनों ओर से अच्छे गोल्डन ब्राउन होने तक सेक लीजिए और थोड़ी थोड़ी देर में इन्हें पलटते रहिए।

अच्छे से सिक जाने के बाद, इन पकौड़ों को निकालकर प्लेट में रख लीजिए। तवे पर बचा हुआ तेल डालिए और बचे हुए घोल और आलू से इसी प्रकार पकौड़े तैयार कर लीजिए।

अब बनाएं चिल्ली मशरूम

-एक बार के पकौड़े सिकने में 6 से 7 मिनिट लग जाते हैं।

गरमागरम आलू के पकौड़े तवे पर सिककर तैयार हैं। बहुत ही कम तेल से ये बने हैं लेकिन स्वाद में बिल्कुल भी कम नही हैं। एकदम डीप फ्राय पकौड़ों के समान ही स्वादिष्ट हैं।

-पकौड़ों को टमेटो सॉस, कसूंदी या अपनी मनपसंद चटनी के साथ में सर्व कर सकते हैं।

 



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2Cd31sB

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop