‘विरूष्का’ के रिसेप्शन में सानिया नहीं होंगी शामिल - Khabar NonStop
भारतीय टीम के कप्तान और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा की शादी हो चुकी है लेकिन उनकी शादी की चर्चा अभी भी बनी हुई है। दोनों की शादी की रिसेप्शन पार्टी 26 दिंसबर को मुंबईमें होनी है लेकिन इस पार्टी में टेनिस स्टार सानिया मिर्जा विरुष्का के रिसेप्शन में शामिल नहीं होंगी।
BWF सुपर सीरीज फाइनल में हारी पीवी सिंधु
दरअसल, सानिया से जब विराट और अनुष्का की पार्टी में जाने के लिए पूछा गया तो उन्होंने बताया कि वो 21 दिसंबर को बाहर जा रही हैं वो इस दौरान भारत में नहीं होगी वो दुबई में होंगी इसलिए वो शायद रिसेप्शन में शामिल नहीं हो पाएंगी। गौरतलब है कि, इससे पहले सानिया ने दोनों को मीडिया का सामना करने की सलाह दी थी। सानिया ने कहा था कि, ‘विराट-अनुष्का को मीडिया के बारे में पता था इसलिए वो इटली गए। हालांकि किसी समय उन्हें मीडिया का सामना तो करना पड़ेगा। हालांकि, मुझे ऐसे समय में मीडिया का प्रचार बिल्कुल पसंद नहीं। शादी को लेकर पहले ही इतना तनाव होता है। मेरी बहन की शादी हुई, यह हाई प्रोफाइल नहीं था लेकिन फिर भी काफी तनावपूर्ण था।’
बता दें कि, विराट और अनुष्का ने 11 दिसंबर को इटली में शादी की थी। इसके बाद दोनों हनीमून मनाने पहले रोम गए उसके बाद अब फिनलैंड में क्वालिटी टाइम स्पैंड करे रहे हैं।
बाबर की तुलना विराट से की जाने पर बाबर ने कहा कुछ ऐसा कि..
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2kLDhbh
Comments
Post a Comment