राहुल गांधी युग: आज भरेंगे राहुल गांधी नामांकन पत्र - Khabar NonStop
गुजरात। कांग्रेस पार्टी के उपाध्यक्ष राहुल गांधी सोमवार को अपना नामांकन करेंगे। वहीं इस दौरान उनके प्रस्तावकों में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह सहित कई नेता उनके साथ उपस्थित रहेगें। सोमवार को नामांकन का आखिरी दिन है और किसी ने भी अभी तक कोई पर्चा नहीं भरा है। 5 दिसंबर को होगी नये कांग्रेस अध्यक्ष की घोषणा।
गुजरात चुनाव: पीएम मोदी ने भरूच रैली में कांग्रेस पर कसा तंज
चार सेट जमा होंगे नामांकन पत्र
राहुल गांधी अपने नामांकन पत्रों के चार सेट जमा करेंगे। उनके चार नामांकनों में सोनिया गांधी उनकी पहली प्रस्तावक होंगी। मनमोहन सिंह उनके दूसरे नामांकन में प्रमुख प्रस्तावक होंगे। सोमवार को राहुल गांधी के समर्थन में 75 नामांकन फार्म से अधिक भरे जाने की उम्मीद है।
6 मुख्यमंत्री होंगे मौजूद
सोनिया गांधी और मनमोहन सिंह के अलावा राहुल के नामांकन पत्र पर बतौर प्रस्तावक दस्तखत करने वालों में वरिष्ठ पार्टी नेता गुलाम नबी आजाद, एके एंटनी, पी. चिदंबरम, सुशील कुमार शिंदे, अहमद पटेल और इनमें छह मुख्यमंत्री कर्नाटक के सिद्धारमैया, मेघालय के मुकुल संगमा और मिजोरम के लाल थंहावला ,पंजाब के अमरिंदर सिंह, हिमाचल के वीरभद्र, पुडुचेरी के वी.नारायणसामी, भी मौजूद रहेंगे। उनके नामांकन के समर्थन में छह मुख्यमंत्री पंजाब के अमरिंदर सिंह, कर्नाटक के सिद्धारमैया, हिमाचल के वीरभद्र, पुडुचेरी के वी.नारायणसामी, मेघालय के मुकुल संगमा और मिजोरम के लाल थंहावला भी पार्टी मुख्यालय में मौजूद रहेंगे।
राजकोटः कांग्रेस और बीजेपी कार्यकर्ताओं में पोस्टर विवाद, पुलिस ने किया लाठीचार्ज
मुल्लापैली रामचंद्रन का कहना
कांग्रेस अध्यक्ष मुल्लापैली रामचंद्रन का कहना है कि सोमवार को नामांकन का आखिरी दिन है लेकिन रविवार तक किसी ने भी अपना नामांकन दाखिल नहीं किया है। अब तक राज्य की इकाइयों के प्रतिनिधियों को 90 नामांकन फार्म दिए जा चुके हैं। विभिन्न राज्यों से कांग्रेस के कई प्रतिनिधिमंडल राहुल गांधी के सर्वोच्च पद के लिए अपना समर्थन देने अकबर रोड स्थित पार्टी मुख्यालय में सोमवार की सुबह ही पहुंच जाएंगे।
सुबह 10.30 बजे शुरू होगी नामांकन प्रक्रिया
नामांकन की प्रक्रिया सुबह 10.30 बजे शुरू होगी। कांग्रेस प्रभारी रणदीप सुरजेवाला ने बताया कि राहुल गांधी के समर्थन में राज्य और अग्रज संगठनों के अलावा सभी पार्टी महासचिव, कांग्रेस कार्य समिति के सदस्य आदि भी शामिल होंगे।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2A1vCQB
Comments
Post a Comment