मोदी का मेगा शो, रोड शो की योजना रद्द होने पर सी-प्लेन का प्लान - Khabar NonStop
गुजरात में आज दूसरे चरण के प्रचार का आखिरी दिन है। गुजरात में आज मेगा शो का दिन है। साबरमती नदी से मेहसाणा जिले के धरोई बांध तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सी-प्लेन में सफर करेंगे। सरदार ब्रिज से उड़ान भर मोदी अम्बा जी के दर्शन करेंगे। आपको बता दें कि रोड शो की इजाजत चुनाव आयोग की तरफ से नहीं मिली है।
जिस सी-प्लेन में पीएम मोदी बैठेंगे, उसमें छ: सीटें हैं। और उसका वजन करीब 700 KG है। एक तरफ अहमदाबाद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सी-प्लेन की सवारी कर मां अम्बा के दर्शन करने जाएंगे। तो वहीं कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी दूसरी तरफ जगन्नाथ मंदिर में माथा टेकेंगे। राहुल करीब सुबह 10.30 बजे मंदिर जाएंगे।
हार्दिक: अगर मोदी चुनाव जीत रहे तो गला खराब होने पर रैली क्यों कर रहे
पहली बार साबरमती नदी पर कोई सी-प्लेन
इस तरह के विमान में देश में यह अब तक की पहली उड़ान होगी। उसी सी-प्लेन से पीएम मोदी वापसी करेंगे। पीएम ने एक चुनाव रैली में घोषणा की, ‘पहली बार कोई सी-प्लेन देश के इतिहास में साबरमती नदी पर उतरेगा। मैं धरोई बांध पर उतरुंगा। उसके बाद सी-प्लेन से अंबाजी जाऊंगा और वापस आऊंगा।
रोड शो की योजना रद्द
प्रधानमंत्री ने कहा, ‘मंगलवार को हमारी पार्टी ने मेरे रोडशो की योजना बनाई थी, लेकिन उसकी मंजूरी प्रशासन ने नहीं दी। मेरे पास समय था, इसलिए मैंने अंबाजी सी-प्लेन से जाने का फैसला किया’। साथ ही उन्होंने ये भी कहा है कि, ‘हर जगह हमारे पास हवाईअड्डे नहीं हो सकते, इसलिए हमारी सरकार ने ये सी-प्लेन लाने की योजना बनाई है’।
बीजेपी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने पीएम मोदी पर उठाए सवाल
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2BATATa
Comments
Post a Comment