पाकिस्तान में कुलभूषण से मिलने के बाद लौटा परिवार - Khabar NonStop
पाकिस्तान की जेल में बंद कुलभूषण जाधव से मिलकर जाधव का परिवार भारत लौट आया है। सोमवार को कुलभूषण जाधव की पत्नी और मां ने उनसे मुलाक़ात की थी। उम्मीद की जा रही है कि इसके बाद भारत का विदेश मंत्रालय मुलाक़ात पर प्रतिक्रिया दे सकता है।
बता दें कि, कुलभूषण से परिजनों के मुलाक़ात के ठीक बाद पाकिस्तान ने एक रिकॉर्ड वीडियो जारी किया जिसमें जाधव को उनकी पत्नी और मां से मिलाने के लिए पाकिस्तान सरकार का धन्यवाद किया है। पाकिस्तान ने इसे मानवीय आधार पर कराई गई मुलाक़ात बताया था लेकिन इस मुलाकात के पीछे भी पाकिस्तान ने दाव खेला है। इस मुलाकात के बाद कई ऐसे सवाल भी है जिससे पाकिस्तान कटघरे में हैं। सवाल ये है कि जब मुलाकात के दौरान शीशे की दिवार थी तो उससे पहले क्यों जाधव की माँ और पत्नी के कपड़े बदलवाये गए साथ ही उनके गहने बिंदी तक हटवा दिए गए। साथ ही मुलाकात का वीडियो जारी कर पाकिस्तान अपनी छवि चमकाने की कोशिश में भी है।
अपनी मां और पत्नी से मिले कुलभूषण जाधव, बीच में थी कांच की दीवार
बता दें कि, पाकिस्तान ने सोमवार को कथित भारतीय जासूस जाधव को ‘भारतीय आतंकवाद का चेहरा’ बताया और कहा कि उन्हें राजनयिक पहुंच दिए जाने के बारे में अभी विचार किया जाएगा। पाकिस्तान विदेश कार्यालय के प्रवक्ता मोहम्मद फैसल ने जाधव की पत्नी और मां से जाधव की मुलाकात के बाद पत्रकारों से कहा, “यह अंतिम मुलाकात नहीं है, मुझे यह स्पष्ट रूप से कहना है। “
वहीं अंतरराष्ट्रीय कोर्ट में कुलभूषण जाधव के मामले की पैरवी करने वाले वकील हरीश साल्वे ने एक टीवी चैनल से बातचीत में कहा कि, जाधव की बातों से ऐसा लग रहा था, मानो उन्हें किसी चीज की कोई चिंता नहीं है। वह इंतजार कर रहे हैं कि कब उनकी सजा को अमली जामा पहनाया जाए।
पाकिस्तान ने जाधव के परिवार के साथ किया ‘क्रूर मजाक’: सरबजीत सिंह की बहन
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2zxQBFG
Comments
Post a Comment