फर्जी वोटर कार्ड-आधार कार्ड मिलने पर बसपा अध्यक्ष पर जानलेवा हमला - Khabar NonStop
बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में फर्जी वोटर कार्ड और आधार कार्ड का मिलने का मामला जीते हुए अनूपशहर बसपा अध्यक्ष पद पर जानलेवा हमला से जा जुड़ा है, पुलिस ने इस मामले में अज्ञात हमलावरों के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज की है तो साथ ही घटना की कवरेज कर रहे एक दैनिक अखबार के पत्रकार को भी जमकर पीटा गया जिसमे भी अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है , इससे पहले पुलिस प्रशासन दो लोगों को फर्जी मतदान में फर्जी वोटर कार्ड के साथ गिरफ्तार कर चुका है। इस मामले में सपा,कांग्रेस , भाजपा व् अन्य प्रत्याशी फर्जी मतदान और आधार कार्ड की जांच की मांग कर रहे है।
24 नये पुलिस थाने बनाए जाने का प्रस्ताव
जानें पूरा मामला
अनुपशहर नगर निकाय का चुनाव हाल फिलहाल सुर्खियों में है, मामला फर्जी मतदान के आरोपों और खुद जीते अध्यक्ष पद के बसपा प्रत्याशी पर जान लेवा हमला है, ये है 4 दिसम्बर को गोली चलने से घायल हुए अनूपशहर के बसपा अध्यक्ष के प्रत्याशी ब्रजेश शर्मा। इन भी है की इन्होंने अपने पक्ष में मतदान कराने के लिए फर्जी आधार कार्ड और ई वी एम् बनाये गये और उनसे मतदान करा जला कर क्षेत्र के टाउन ऐरिया बूथ के पास फिकवा दिया, पुलिस ने शिकायत मिलने पर दो लोगों को गिरफ्तार किया और फर्जी कार्ड बरामद भी किये, जिलाधिकारी ने इस प्रकरण की जाँच भी ऐ डी एम् स्तर से शुरू करा दी।
भाजपा नेता का दावा जामा मस्जिद पहले थी ‘जमुना देवी मंदिर’
मामले की सूचना मिलते ही पहुंचे पत्रकार
इस मामले की सूचना मिलने पर स्थानीय पत्रकार कवरेज करने मौके पर पहुंचे तो बसपा के समर्थको ने उनको घेर लिया और जान से मारने प्रयास किया , उनको गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पत्रकार की तहरीर पर अज्ञात लोगो के विरुद्ध जान लेवा हमले का मुकदमा दर्ज किया गया है. साथ ही बसपा प्रत्याशी के जान लेवा हमले पर भी अज्ञात लोगो के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस इस मामले में कार्रवाही की बात कह रही है। यह मामला लगातार टूल पकड़ता जा रहा है फर्जी मतदान के मसले पर सभी विरोधी प्रत्याशी फर्जी मतदान और जले आधार कार्ड की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे है देखना यह है की यह निष्पक्ष जाँच होती कब तक है।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2AyCfcq
Comments
Post a Comment