ट्रंप के पूर्व चुनाव अभियान प्रबंधक पर लगा यौन उत्पीड़न का आरोप - Khabar NonStop
अमेरिका। एक अमेरिकी वेबसाइट के मुताबिक, एक महिला गायिका ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पूर्व चुनाव अभियान प्रबंधक पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। महिला ने वाशिंगटन में ट्रंप इंटरनेशनल होटल में एक पार्टी के दौरान पूर्व प्रबंधक द्वारा यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया।
भारत समेत 128 देशों ने की अमेरिका के फैसले के खिलाफ वोटिंग
ट्रंप के पूर्व प्रबंधक ने महिला के साथ की बदतमीजी
जॉय विला जो कि राष्ट्रपति ट्रंप की समर्थक हैं। उन्होनें एक समारोह के दौरान ‘मेक अमेरिका ग्रेट अगेन’ ड्रेस पहाना था। जॉय ने एक इन्टरव्यू में बताया कि कोरे लेवंडोव्स्की ने उन्हें ट्रंप के नववर्ष की पार्टी में साथ फोटो खिंचवाते समय उनके प्राइवेट पार्ट को गलत तरीके से छुआ और दबाया था। जॉय ने इंटरव्यू में कहा, “मैंने पार्टी में एक सिल्वर सूट और खिंचाव वाली पैंट पहना था, उसने फोटो खिंचवाने के बाद मेरे पीछे गलत तरीके से हाथ लगाया। यह पूरी तरह से चौंकाने और निराश करने वाला था।”
हाफिज सईद पर पाकिस्तान को अमेरिका की चेतावनी!
मना करने पर दी धमकी
उन्होनें यह भी आरोप लगाया था कि जब उसने लेवंडोव्स्की से कहा कि वह यौन उत्पीड़न के लिए पुलिस से रिपोर्ट कर सकती है, तो उन्होंने जवाब दिया, “आगे बढ़ो, मैं निजी क्षेत्र में काम करता हूं।” गौरतलब हो कोरे लेवंडोव्स्की को जून 2016 में ट्रंप के अभियान से निकाल दिया गया था। ट्विटर पर पार्टी में लेवेन्डोव्स्की के साथ ली गई तस्वीर को साझा करते हुए, विला ने लिखा, “मैंने उसे ऐसा करने से रोका लेकिन उसके बाद भी उसने ऐसा किया। मैं उसके व्यवहार से चौंक गयी थी और बेहद शर्मिंदा थी।”
अमेरिका ने यूएन में ईरान को प्रतिबंधित करने की उठाई मांग, रूस ने दी बातचीत की सलाह
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2BGTgmp
Comments
Post a Comment