sss

; //]]>

गन्ना किसानों ने शुरू किया आन्दोलन, गन्ना कार्यालय में बैठे धरने पर - Khabar NonStop

farmers

बुलंदशहर। गन्ना मिल मालिकों और प्रशासन के अधिकारियों की मिली भगत के चलते पेराई सत्र चालू हो जाने के बाद भी मिल के क्रय केंद्र चालू न होने पर किसानो ने गन्ना अधिकारी कार्यलय पर अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। किसानो ने तीन दिन से ही कार्यलय में ही खाना बनाना और रात्रि विश्राम करना भी शुरू कर दिया। किसानो का कहना है की जब तक गन्ना खरीदने के लिये मिलों पर पुख्ता इंतज़ाम नहीं होंगे उनका धरना -प्रदर्शन चालू रहेगा। प्रशासन का दावा है की आयुक्त महोदय से वार्ता हो गयी है जल्द ही सभी कार्य सुचारु रूप से होने लगेंगे।

महंगाई और बिजली बिल को लेकर सपाइयों ने किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

गन्ना कार्यालय में ही शुरू हुआ चूल्हा-चौका

बुलंदशहर जिला गन्ना कार्यालय पर धरना प्रदर्शन कर रहे किसान पिछले कई दिनों से परेशान है। किसान गन्ना कार्यलय में ही सो रहे है। इस धरना प्रदर्शन में गन्ना सहकारी समिति के चैयरमेन भी शामिल हैं। किसान रात्रि में भी यही सो रहे है और अपने खाने की व्यवस्था के लिये भी उन्होंने कार्यलय में ही भट्टी लगा दी है। किसानो का आरोप है की मिल मालिकों ने गन्ना विभाग के अधिकारियों से साठ गाँठ कर क्रय केंद्रों को अपनी मिलो पर लगवा लिया है। किसानो का आरोप है की मिल मालिक क्रय केंद्र शुरू नहीं कर रहे है जिसके किसान कारण परेशान है।

चुनाव में हार मिलने पर पंचायत कर सुनाया तुगलकी फरमान, एक परिवार का हुक्का पानी बंद

किसानों की समस्या के समाधान के लिए हो रहे प्रयास

गन्ना कार्यलय का कहना है की किसानो की समस्याओं का समाधान करने के लिए सभी प्रयास किये जा रहे है। गन्ना कार्यलय, बुलंदशहर ​के प्रधान सहायक रविंदर सिंह का कहना है कि, गन्ना आयुक्त महोदय को सारी स्थिति से अवगत करा दिया गया है। एक दो दिन में ही क्रय केन्द्रो को सुचारु कर दिया जायेगा।

बुलंदशहर: कुमार विश्वास पर FIR दर्ज



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2kdZwX2

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop