इस युवा बल्लेबाज ने फैन की करदी पिटाई, अब होगी कार्रवाई - Khabar NonStop
युवा बल्लेबाज शब्बीर रहमान ने अपने एक फैन के साथ बदतमीजी की है जिसके लिए बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) उनपर बड़ा जुर्माना लगा सकता है। दरअसल, नेशनल क्रिकेट लगी में राजशाही की ओर से खेल रहे रहमान पर आरोप है कि उन्होंने एक फैंन को अपने पास बुलाकर पिटाई कर दी। जिसके बाद बीसीबी के अनुशासनिक समिति के उपाध्यक्ष शेख सोहेल ने कहा कि, बोर्ड खिलाड़ियों के इस तरह के व्यवहार को लेकर सतर्क है और पिछले हफ्ते हुए इस वारदात पर उनकी नजर है। अगर शब्बीर रहमान अगर दोषी पाए जाते हैं तो उन पर कार्रवाई की जाएगी।
तेलंगाना सरकार से मिला मिताली राज को खास तोहफा
उपाध्यक्ष ने कहा कि, बोर्ड खिलाड़ियों के इस तरह के व्यवहार को बिलकुल भी बर्दाश्त नहीं करेगा। शब्बीर ने अगर गलती है तो उनके ऊपर भारी जुर्माना लगाया जाएगा। घटना के तुरंत बाद हमने शब्बीर को बुलाया और उनसे बात की है। फिलहाल मामले की जांच के लिए एक कमेटी गठित कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, मैच के दौरान एक फैन ने रहमान को गाली दी क्योंकि वो शून्य पर आउट हो गए थे। इसके बाद रहमान ने अंपायर गाजी सोहेल और तनवीर अहमद से मैदान से बाहर जाने की इजाजत मांगी और फिर फैन को अपने पास बुलाकर पीट दिया।
ये पहली बार नहीं है जब शब्बीर पर इस तरह के आरोप लगे हैं। इससे पहले रहमान ने बांग्लादेश प्रीमियर लीग में एक महिला फैंस से मारपीट की थी। इसके बाद बीसीबी ने उन पर कार्रवाई करते हुए 13 लाख टका का जुर्माना लगाया था।
युवराज ने दिया विराट और अनुष्का को ये ‘निकनेम’
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2Ebf1Zj
Comments
Post a Comment