तो बनाएं चिल्ली अप्पम - Khabar NonStop
इडली बैटर – 2 कप, शिमला मिर्च – 2, हरा धनिया – 2 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ), तेल – 2 टेबल स्पून, अदरक – 1 इंच टुकड़ा (लम्बे पतले टुकड़े काट लीजिये), टोमॅटोसॉस – 2 टेबल स्पून, सोया सॉस – 1/2 छोटी चम्मच, चिल्ली सॉस – 1/2 छोटी चम्मच, सिरका – 1 छोटी चम्मच, नमक – 1 छोटी चम्मच या स्वादानुसार, लाल मिर्च पाउडर – 1/4 छोटी चम्मच से कम
ऐसे करें तैयार
-सबसे पहले आप इडली के घोल में 1/4 छोटी चम्मच नमक डाल कर मिक्स कर लीजिए।
-अप्पम मेकर को गरम कीजिए और इसके प्रत्येक खाने में थोडा़-थोडा़ तेल डालिये।
-चमचे से मिश्रण लीजिये और प्रत्येक खाने में एक चम्मच इडली का घोल डाल कर भरते जाएं।
-सभी खाने भर देने के बाद इसे 2 मिनिट के लिए ढककर, मीडियम धीमी आग पर पकने दीजिए, नीचे से हल्के ब्राउन होने तक सेक लीजिये।
-अब इन्हें पलट दीजिए, अप्पम को दोनों ओर से हल्के गोल्डन ब्राउन होने तक सेक लीजिए।
-सिके हुये अप्पम को निकाल कर प्लेट में रखिये और दूसरे अप्पम भी इसी प्रकार सेकिये, सारे अप्पम इसी तरह बनाकर तैयार कर लीजिये।
-शिमला मिर्च को धोइये और बीज हटा कर छोटे-छोटे टुकडों में काट लीजिए। कढ़ाई में तेल डालकर गरम कीजिये।
– गरम तेल में बारीक कटा हुआ अदरक और शिमला मिर्च डाल कर इसे धीमी आंच पर ढककर के 1 मिनट के लिए पका लीजिए।
-अब इसमें टोमॅटो सॉस, नमक, चिल्ली सॉस, सिरका, सोया सॉस, लाल मिर्च पाउडर डालकर सभी चिजों को अच्छे से मिला लीजिए।
-अब इसमें अप्पम डाल कर अच्छे से मिक्स करते हुए पका लीजिए और थोडी़ सी ताजा क्रस्ड काली मिर्च डाल कर मिला लीजिए।
-चिल्ली अप्पम बनकर तैयार हैं इन्हें प्लेट में निकाल लीजिए और हरे धनिये से सजाते हुए गरमा गरम परोसिये और खाइये।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2BP5uJW
Comments
Post a Comment