sss

; //]]>

यूं बनाएं नाश्‍ता सूजी और काले चने का कटलेट - Khabar NonStop

Rava kala chana cutletरोज-रोज का नाश्ता खाकर बोर हो चुके हैं तो अब कुछ अलग बनाएं, रवा काला चना का कटलेट बनाएं।

सामग्री

काले चने- 1 बड़ी कटोरी उबाले हुए, सूजी- 4 टेबल स्‍पून, हरी मिर्च- 2 महीन कटी दही- 2 टेबल स्‍पून, हरे धनिये की चटनी- 1 टेबल स्‍पून, भुना जीरा- 1टी स्‍पून, नमक- स्‍वादानुसार, अदरक- 1 इंच का टुकड़ा घिसा हुआ, हरा धनिया- 1 टेबल स्‍पून महीन कटा हुआ, तेल- अंदाज से तलने के लिए।

मसाला डोसा नहीं अब बनाएं नूडल्स डोसा, ऐसें

ऐसे करें तैयार

-आप सबसे पहले काले चने, हरी मिर्च, हरे धनिए की चटनी, अदरक, नमक, और दही को मिक्‍सी में डाल कर बारीक पीस लें।

-सारी सामग्री कार मिक्‍सी से निकाल कर एक बोल में रखें। महीन करने के लिए आप अंदाज से थोड़ा पानी मिला सकते हैं।

-इसके बाद एक दूसरे बोल में सूजी, अदरक और भुना जीरा मिला लें।

-इसमें चने का मिश्रण भी डाल दें और अच्‍छी तरह मिला कर से ऐसा मिक्‍स बना लें जिसे आप कटलेट का आकार दे सकें।

-मिश्रण को 15 से 20 मिनट के लिए ढक कर रख दें। ऐसा करने से सूजी अच्‍छी तरह से फूल जायेगी। अब इस मिश्रण में हरा धनिया भी मिला दें।

-गैस पर कढाई चढ़ा कर उसमें तेल डाल कर गरम करें। अच्‍छी तरह गर्म होने पर उसमें बेलनाकार के मध्‍यम साइज के कटलेट डालें और सुनहरा होने तक तल लें।

-आपके कटलेट तैयार हैं। गरमा गर्म सर्व करें और सॉस या इमली की चटनी के साथ खायें और खिलायें।

व्रत के लिए बनाएं केले के चिप्स

 



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2jhBkn9

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop