गश्त के लिए जा रहे सेना के दल पर आतंकी हमला - Khabar NonStop
दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में सोमवार को काजीगुंड के बाउंगीग क्षेत्र में आतंकियों ने हमला कर दिया जिसमें गश्त के लिए जा रहे सेना के दो जवान गोली लगने घायल हो गए हैं। आधिकारिक सूत्रों ने खाबर्नोनस्टॉप से कहा कि, काजीगुंड के बाउंगीग में सेना के गश्ती दल पर उग्रवादियों के एक समूह ने अंधाधुंध गोलीबारी की। हमले के तुरंत बाद सेना ने अतिरिक्त जवानों के साथ हमलावरों को पकड़ने के लिए एक घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन शुरू चलाया। एसएसपी कुलगाम श्रीधर पाटिल ने बताया कि घेराबंदी शुरू की गई है। जो आतंकी अभी क्षेत्र में एक इमारत के अंदर छिपे हुए हैं उनका पता लगा लिया गया है। सुरक्षाबलों की ओर से वार्निंग भी जारी की गई है आतंकियों के खिलाफ कि या तो सरेंडर कर दो या फिर मरने के लिए तैयार रहो।
यूपी को कभी चाचा ने लूटा तो कभी भतीजे ने: संगीत सोम
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2kkSFPA
Comments
Post a Comment