फ्लाइट देरी से उड़ने पर मंत्री के सामने हंगामा, तीन कर्मचारी निलंबित - Khabar NonStop
नई दिल्ली। एयर इंडिया की फ्लाइट संख्या एआई 459 दिल्ली से विजयवाड़ा के 6 बजे उड़ान भरने के लिए प्रस्तावित थी लेकिन दृश्यता कम होने से विमान ने देरी से उड़ान भरा। इसके लिएएयर इंडिया ने विमान के तीन कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है। इस विमान में नागरिक विमानन मंत्री अशोक गजपति राजू समेत 100 से अधिक यात्री सवार थे। विमान के चालक को देरी होने के लिए शो कॉज ओटिस जारी कर दिया गया है।
AIR INDIA ने ली INDIGOकी चुटकी, ट्विटर पर किया विज्ञापन जारी
विमान में बैठे यात्रियों ने किया हंगामा
Flight finally took off for Vijaywada after 1.30 hours. Meanwhile Air India took action against three staffers,who have been suspended and a warning letter has been issued to the captain for reaching the airport late: Air India Spokesperson GP Rao
— ANI (@ANI) December 14, 2017
विमान के लगभग 1.5 घंटे लेट होने पर विमान में बैठे यात्रियों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। यात्रियों ने विमान में ही बैठे विमानन मंत्री अशोक गजपति राजू के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। इस घटना के बाद उन्होंने एयर इंडिया के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक प्रदीप खरोला को देरी के बारे में पूछने के लिए कहा। एयरलाइन के ऑपरेशन विंग ने दृश्यता कम होने की वजह से टेक-ऑफ को देरी करने का फैसला किया, लेकिन इसे जमीन पर मौजूद कर्मचारियों को नहीं बताया गया।
टकरा गए दो विमानों के पंख, जानें फिर क्या हुआ
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2Bluqrc
Comments
Post a Comment