sss

; //]]>

भाजपा नेता का दावा जामा मस्जिद पहले थी ‘जमुना देवी मंदिर’ - Khabar NonStop

Vinay Katiyar

नई दिल्ली। भाजपा नेता विनय कटियार विवादित बयानों के लिए के लिए नए नहीं है। बजरंग दल के प्रमुख अपने ज्वलंत, धर्म चालित बयान के लिए अक्सर सुर्ख़ियों में बने रहते है। अब उन्होंने दावा किया है कि दिल्ली की जामा मस्जिद मूल रूप से एक हिन्दू मंदिर थी। उनके मुताबिक इसका नाम ‘जमुना देवी मदिर’ था।

इस भाजपा नेता ने भी माना ‘आडवाणी पर मुकदमा मोदी की सोची-समझी रणनीति’

‘जामा मस्जिद मूल रूप से था जमुना देवी मंदिर’

कटियार ने एएनआई से बात करते हुए कहा, “मुगल सम्राटों द्वारा लगभग 6000 स्थानों को तोड़ दिया गया था। दिल्ली की जामा मस्जिद मूल रूप से जमुना देवी मंदिर थी, इसी प्रकार ताजमहल तेजो महालय था।” विनय कटियार का यह बयान भगवा समूह के सदस्यों द्वारा किए गए विवादास्पद बयान की अभिव्यक्ति को जोड़ता है। भगवा खेमे के तमाम नेता मुस्लिम स्मारकों को मूल रूप से हिंदू स्मारक बताते फिर रहे हैं।

राम मंदिर के बिना सब कुछ बेकार है- विनय कटियार

कटियार का बयान इसलिए महत्वपूर्ण

कटियार का हालिया वक्तव्य महत्वपूर्ण दृष्टि से देखा जा रहा है, क्योंकि यह बाबरी मस्जिद विध्वंस की 25 वीं वर्षगांठ के एक दिन बाद आया है। भगवा समूह ने मुस्लिम शासकों द्वाराहमेशा भारत की लूट का विरोध किया है।

जैसे बाबरी मस्जिद गिराई थी, उसी तरह राम मंदिर बनाएंगे- विनय कटियार



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2ixkMqg

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop