sss

; //]]>

तो ये सदस्य जीत सकता है बिग बॉस का शो - Khabar NonStop

Bigg Boss 11

 

रियलिटी शो बिग बॉस में अब नॉमिनेशन की प्रक्रिया भी तेज हो गयी है और धीरे धीरे घर के एक एक सदस्य बाहर हो रहे हैं। ऐसे में कौन शो जीतेगा सस्पेंस बना हुआ है और अब इस्पे अटकलों का दौर भी शुरू हो गया है कि कौन शो जीतेगा। हर कोई अपनी राय रख रहा है है। अब पिछले सीजन के आम आदमी सदस्य रहे मनु पंजाबी ने एक सदस्य की काफी सराहना करते हुए उन्हें जीत का दावेदार बताया है।

शिल्पा शिंदे ने विकास गुप्ता के लिए किया डांस

बता दें कि, बिग बॉस के प्रतिभागियों में हितेन तेजवानी, विकास गुप्ता, हिना खान और शिल्पा शिंदे घर के अंदर मौजूद टॉप चार सेलिब्रिटीज हैं। इन्हें गेम का मजबूत दावेदार माना जाता है। सेलिब्रिटीज के अलावा आम आदमी सदस्यों में अर्शी खान, आकाश ददलानी, पुनीश शर्मा और लव त्यागी हैं। इस बार के शो को देखते हुए पिछले सीजन के आम आदमी सदस्य रहे मनु पंजाबी ने मुंबई मिरर के साथ बातचीत में कहा कि, मुझे लगता है कि इन कॉमनर्स ने पिछला सीजन देखा हुआ है और वो उसी तरह की रणनीति को इस सीजन में फॉलो कर रहे हैं। ये इस बात को लेकर परेशान नहीं है कि स्क्रिन पर खुद को कैसे दिखा रहे हैं। उनका लक्ष्य लड़ाई आदि करके कैमरे के सामने दिखाई देना है ताकि शो में बने रह सकें। इस सीजन को देखते हुए मनु का मानना है कि इस सीजन में जो कंटेस्टेंट अपने दिमाग का इस्तेमाल कर रहा है वो है विकास गुप्ता है जो दर्शकों का काफी मनोरंजन कर रहे हैं। वहीं मनु के लगता है कि शिल्पा शिंदे बिग बॉस 11 को जीत सकती हैं। उन्होंने कहा कि, ‘एक इंसान के तौर पर हम अपनी सकारात्मक और नकारात्मक साइड को दिखाते हैं लेकिन शिल्पा ने अभी तक अपनी नकारात्मक साइड नहीं दिखाई है। इसका मतलब यह है कि वो सोते समय भी सोचती हैं। शिल्पा शो के लिए काफी परिपक्व हैं और ठीक तरह से खेल रही हैं। मुझे लगता है कि विकास भी शो जीत सकते हैं।’ अब देखना ये होगा कि इस शो का विजेता कौन बनेगा जो की समय आने पर ही पता चलेगा।

बिग बॉस: सलमान के बारे में टिप्पणी कर हिना हुई परेशान



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2AYCWwp

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop