जानें कैसे, टीवी एक्ट्रेस जया भट्टाचार्या के जीवन में आ गई तंगी - Khabar NonStop
टीवी की मोस्ट पॉपुलर में काम कर चुकी ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ में पायल का रोल निभा चुकी एक्ट्रेस जया भट्टाचार्या के बारे में ये खबर सुनकर आपको शायद यकीन न हो।
आर्थिक समस्या से जूझ रही है जया
जया भट्टाचार्या बेहद ही बदहाली की जिंदगी जी रही हैं। बताया जा रहा है कि वो आर्थिक तंगी से गुजर रही हैं। उन्हें अभी काम की सख्त जरूरत है। टेलीचक्कर को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि उनकी 79 साल की मां नवंबर से अस्पताल में भर्ती हैं। उन्हें दिल की बीमारी है। वो आईसीयू में भर्ती हैं।
‘बिग बॉस’ सीजन 11 :तो इस हफ्ते ये सदस्य होंगे नॉमिनेट
आखिरी बार थपकी प्यार की में नजर आई थी
जया असम की हैं। हाल ही में वो हिट शो ‘थपकी प्यार की’ में वसुंधरा पांडे के रोल में नजर आई थीं। अपनी आपबीती बताते हुए जया ने कहा- ‘मेरी मां 26 नवंबर से अस्पताल में भर्ती हैं। मैं बहुत मुसीबत में हूं क्योंकि मेरे सारे पैसे खत्म हो गए। मेरे घर में रेनोवेशन चल रहा है इसलिए मैं अभी अपने राखी भाई के घर रह रही हूं। मेरे पास कोई नहीं है जिस पर मैं निर्भर रह सूकूं या जिसके कंधे पर सिर रख कर मैं रो सकूं। मैं मजबूत महिला हूं और मैंने कभी उम्मीद नहीं छोड़ी। मैं बहुत मुसीबत में हूं और मुझे काम चाहिए’। कई सीरियल में काम कर चुकी वसुंधरा के पास आज अपनी मां के इलाज के लिए भी पैस नहीं है। सुनने में बेहद अटपटी लग रही ये बात वास्तव में इनके जीवन की सच्चाई है।
अर्शी ने शिल्पा पर लगाए भद्दे आरोप
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2yhOFRd
Comments
Post a Comment