प्रदुषण के कारण श्रीलंकाई टीम हुई परेशान, भारत ने की पारी घोषित - Khabar NonStop
दिल्ली के फिरोजशाह कोटला में भारत और श्रीलंका के बीच तीसरा और आखिरी टेस्ट मैच खेला जा रहा है। लेकिन दिल्ली में बढ़े स्मोग के कारण यहां टेस्ट मैच खेलने में श्रीलंका के खिलाड़ी मुश्किल में दिखाई दे रही है। तीसरे टेस्ट मैच के दुसरे दिन रविवार को श्रीलंका टीम के कुछ खिलाड़ियों ने मास्क पहनकर फील्डिंग की जिनमें कप्तान दिनेश चांडीमल, पूर्व कप्तान एंजेलो मैथ्यूज, सुरंगा लकमल, दिलरुवान परेरा और धनंजय डी सिल्वा हैं।
फिरोजशाह कोटला में इतिहास रचने उतरेगी टीम इंडिया
बता दें कि, बीते दिनों दिल्ली हवा की खराब गुणवत्ता और प्रदूषण के कारण सुर्ख़ियों में थी जिस वजह से खिलाडियों ने मास्क पहनकर खेलने का फैसला किया। खेल के दौरान श्रीलंका टीम के खिलाड़ी बार-बार सांस लेने में तकलीफ की शिकायत कर रहे थे और इसी वजह से खेल को बीच में कुछ देर के लिए रोका भी गया। वहीं, मैच बार-बार रुकने की वजह से परेशान होकर टीम इंडिया के कैप्टन विराट कोहली ने 536/7 के स्कोर पर अपनी पारी घोषित कर दी। श्रीलंका की टीम जिस तरह से बार बार शिकायत कर रही थी उससे लग रहा था कि श्रीलंका के खिलाडियों ने भारत के खिलाफ कोई रणनीति सोच रखी है। प्रदुषण के कर्ण श्रीलंकाई टीम के खिलाडियों को सांस लेने में तकलीफ की शिकायत भी देखि गयी जिसके चलते दिनेश चंडीमल ने अंपायर्स को बताया कि उनके तेज गेंदबाजों को इस माहौल में खेलने के कारण सांस लेने में तकलीफ हो रही है। जिस वजह से खेल को करीब 20 मिनट तक रोका गया। वहीं, मैच रेफरी डेविड बून ने खिलाड़ियों की शिकायत के बाद डॉक्टरों की राय ली जिसके बाद डॉक्टर्स ने बताया कि हालात इतने बुरे नहीं हैं कि खेल आगे न बढ़ाया जा सकता है।डॉक्टर्स की राय के बाद मैच को फिरसे शुरू किया गया। लेकिन हर कुछ देर बाद श्री लंका के खिलाड़ी सांस लेने में तकलीफ लेने की बात कहकर बार-बार खेल को रोकती रही। बार बार ऐसा होने के बाद कमेंट्री कर रहे आशीष नेहरा, आकाश चोपड़ा और वीवीएस लक्ष्मण ने इसकी आलोचना भी की।
वर्ल्ड चैंपियनशिप में हिमाचल के विकास ठाकुर, आज है मुकाबला
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2kjxvBd
Comments
Post a Comment